BAN vs SA 1st Test : काइल वेरेन का शतक, तीसरे ही दिन बांग्लादेश पर हार का खतरा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 06:40 PM (IST)

मीरपुर :काइल वेरेन (114) और वियान मुल्डर (54) रनों की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 308 के स्कोर के साथ 202 रन की बढ़त साथ बंगलादेश के दूसरी पारी में 101 रन पर 3 विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ बना ली हैं।


दक्षिण अफ्रीका 308 के स्कोर पर रोकने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ही ओवर में कगिसो रबड़ा ने शादमान इस्लाम (1) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मोमिनुल हक (0) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान नजमुल शान्तो ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 19वें ओवर में केशव महाराज ने शांन्तो को (23) रन पर पगबाधा आउट कर दिया।

 

 

BAN vs SA 1st Test, Kyle Warren, South africa Bangladesh, Kagiso Rabada, BAN बनाम SA पहला टेस्ट, काइल वॉरेन, दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश, कगिसो रबाडा

 


दिन का खेल खराब रोशनी के कारण रोके जाने पर बंगलादेश ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 101 रन बना लिए है। हालांकि वह अभी पहली पारी के आधार 101 रन पीछे है। महमुदुल हसन जॉय (नाबाद 38) और मुशफिकुर रहीम (नाबाद 31) क्रीज पर मौजूद थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए। केशव महाराज को एक विकेट मिला।


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने आज कल के 6 विकेट पर 140 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। 227 के स्कोर पर वियान मुल्डर के रूप में दक्षिण अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा। इसी स्कोर पर केशव महाराज भी आउट कर पवेलियन लौट गए। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी की शुरुआत भी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही।

 

 

मेहमान टीम ने भी 108 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेन (114) और वियान मुडलर (54) के बीच हुई 119 रनों की साझेदारी की। इसके बाद वेरेन और डेन पीट के बीच 9वें विकेट के लिए हुए 63 रन की साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 300 रन का आंकड़ा पार किया।


दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 88.4 ओवर में 308 रन पर सिमट गई। बंगलादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 5 विकेट लिए। हसन महमूद को 3 विकेट मिले। मेहदी हसन मिराज ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश की पहली पारी को 106 रन के स्कोर पर समेट दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News