बांग्लादेश चेस लीग – भारत के गुकेश नें किया 2991 रेटिंग का प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 07:43 AM (IST)

ढाका , बांग्लादेश ( निकलेश जैन ) भारत में भले ही हम जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय शतरंज लीग के शुरू होने की सुगबुगाहट सुन रहे है लेकिन भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश इस मामले में थोड़ा आगे नजर आ रहा है । इस वर्ष बांग्लादेश की शतरंज लीग में भारत के कई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है । ऑन द बोर्ड हो रहे इस मुक़ाबले में कुल 11 टीम के बीच राउंड रॉबिन मुक़ाबले चल रहे है । ग्रांड मास्टर सूर्या शेखर गांगुली और रौनक साधवानी की टीम बांग्लादेश पोलिस अपने सभी छह मैच जीतकर सबसे आगे चल रही है पर अब तक सबसे शानदार खेल दिखाया है दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर बनने वाले भारत के डी गुकेश नें , उन्होने अब तक खेले अपने सभी 5 मैच जीतकर 2991 का इतिहासिक रेटिंग प्रदर्शन किया है और फिलहाल यह लीग का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है । बड़ी बात यह रही की इस दौरान बांग्लादेश विमान की ओर से खेल रहे गुकेश नें भारत के अनुभवी खिलाड़ी सूर्या शेखर गांगुली को पराजित कर बड़ा उलटफेर किया , बोगो इंडियन ओपेनिंग में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए गुकेश नें सूर्या को 57 चालों में पराजित कर दिया ।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अधिबन भास्करन 4.5 अंक ,सूर्या गांगुली 4 अंक ,एसएल नारायनन 4.5 अंक ,अभिमन्यु पौराणिक 3.5 अंक ,अर्जुन एरिगासी 5 अंक ,रौनक साधवानी 4.5 अंक ,मित्रभा गुहा 5.5 अंक ,अनूप देशमुख 4.5 अंक बनाकर खेल रहे है ।

Rank table

Rk. SNo FED   Team Group Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4 
1 10     Bangladesh Police   6 6 0 0 12 19,0 0 63,5
2 2     SAIF Sporting Club   5 3 2 0 8 13,5 0 34,0
3 6     Titas Club   6 3 1 2 7 12,0 0 31,8
4 5     Uttara Central Chess Club   6 2 2 2 6 13,5 0 26,5
5 7     Bangladesh Biman   5 2 1 2 5 11,0 0 23,3
6 8     Shahin Chess Club   5 1 3 1 5 10,5 0 26,8
7 4     Leonin Chess Club   6 0 4 2 4 9,5 0 18,0
8 9     Bangladesh Navy   5 2 0 3 4 8,5 0 21,5
9 11     Sonali Bank Sports & Recreation Club   6 1 1 4 3 9,5 0 18,3
10 3     Sheikh Russel Chess Club   5 1 1 3 3 7,0 0 14,3
11 1     Janata Bank Officer Welfare Society   5 1 1 3 3 6,0 0 11,8

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News