बारबोरा क्रेजीकोवा बनी फ्रेंच ओपन की नई मालिका

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 09:32 PM (IST)

पेरिस : चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजीकोवा ने रूस की अनस्तासिया पाव्ल्युचेंकोवा को शनिवार को तीन सेटों में पराजित कर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन की नई मलिका बनाने का गौरव हासिल कर लिया। क्रेजीकोवा ने पाव्ल्युचेंकोवा को एक घंटे 58 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 2-6, 6-4 से पराजित कर पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया। पाव्ल्युचेंकोवा अपने 52वें ग्रैंड स्लेम में जाकर पहला फाइनल खेल रही थीन जबकि क्रेजीकोवा का अपने 5वें ग्रैंड स्लेम में यह पहला फाइनल था।

Content Writer

Jasmeet