IPL 2026 : RCB vs SRH मैच से पहले बड़ा फैसला, BCCI ने रद्द की ओपनिंग सेरेमनी

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 03:04 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी है। यह समारोह 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन पिछले साल हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के सम्मान में यह निर्णय लिया गया। BCCI के एक अधिकारी ने कहा, 'पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना के कारण IPL 2026 के पहले दिन कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा।'

क्लोजिंग सेरेमनी होगी भव्य

हालांकि ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई है, लेकिन BCCI टूर्नामेंट के अंत में भव्य समापन समारोह आयोजित करेगा।अधिकारी ने बताया, 'BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल फाइनल के दिन 31 मई को एक भव्य मनोरंजन कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं।'

RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच

28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ IPL 2026 की शुरुआत होगी। इस मैच में ईशान किशन SRH की कप्तानी करते नजर आएंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

2019 में भी रद्द हुई थी ओपनिंग सेरेमनी

इससे पहले IPL 2019 में भी ओपनिंग सेरेमनी रद्द की गई थी। उस समय पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF जवानों के सम्मान में यह फैसला लिया गया था और समारोह का पैसा शहीदों के परिवारों को दिया गया था।

RCB ने भी दी श्रद्धांजलि

RCB टीम ने भी भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को सम्मान देने के लिए खास फैसला लिया है। टीम मैनेजमेंट ने कहा, '11 प्रशंसकों की याद में खिलाड़ी मैच के दिन अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे और काली पट्टी भी बांधेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी, ताकि उन प्रशंसकों की याद हमेशा बनी रहे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News