धोनी रिटायरमैंट लेंगे या नहीं BCCI चीफ सिलेक्टर का अहम बयान आया सामने

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 06:13 PM (IST)

नर्ई दिल्ली : सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमैंट पर मचे हल्ले पर बीसीसीआई के उच्चाधिकारियों ने विराम लगा दिया है। बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर एमएस के प्रसाद ने खुद ही आगे आकर इन बातों का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी की रिटायरमैंट की कोई खबर नहीं है, चल रही सारी खबरें गलत हैं। बता दें कि धोनी को वीरवार दोपहर बीसीसीआई के दफ्तर के बाहर भी देखा गया था। इसके बाद चर्चा उठी थी कि धोनी बीसीसीआई से रिटायरमैंट के लिए एक मैच की रिक्वेस्ट करने आए हैं। उनकी रिक्वेस्ट बीसीसीआई ने मानी है या नहीं इसपर अभी अपडेट आना बाकी है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा धोनी के साथ फोटो अपलोड कर किए गए ट्विट के बाद से सोशल मीडिया पर बात उठ गई थी कि धोनी रिटायरमैंट लेने वाले हैं। लेकिन अब सब साफ हो गया है कि कोहली की उस फोटो का धोनी की रिटायरमैंट से लेना-देना नहीं है। वैसे भी धोनी ने अपनी रिटायरमैंट पर कुछ क्लियर नहीं किया है। धोनी अगर रिटायर होना चाहते तो क्रिकेट विश्व कप के बाद उनके पास अच्छा मौका था लेकिन उन्होंने रिटायरमैंट नहीं ली।

धोनी ने भले ही क्रिकेट विश्व कप के दौरान 8 पारियों में 273 रन बनाए लेकिन वह अपनी स्लो स्ट्राइक रेट के लिए सोशल मीडिया पर खूब निंदा का शिकार हुए। दरअसल, धोनी जिस बैटिंग पोजीशन पर आते हैं तब टीम को ज्यादा से ज्यादा रन चाहिए होते हैं लेकिन ऐसी स्थिति में वल्र्ड कप के दौरान वह 87 की ही स्ट्राइक रेट से रन बना पाए थे। वैसे भी धोनी के लिए पिछला साल अच्छा नहीं रहा था। 2018 में धोनी की स्ट्राइक रेट 100 से कम रही तो वहीं उनकी औसत भी 40 से नीचे आ गई थी।

Jasmeet