बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 12:41 PM (IST)

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

रविवार को उन्हें हल्का बुखार था, इसके बाद टेस्ट होने पर वह कोरोना संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सोमवार शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांगुली के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। गांगुली को मेडिकल टीम ने उनकी पूर्व के स्वास्थ्य को देखते हुए होम आइसोलेशन की बजाय अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, इसलिए उन्हें सोमवार शाम को भर्ती कराया गया। 

गौर हो कि इस साल जनवरी में उन्हें सीने में दर्द के कारण दो बार अस्पताल जाना पड़ा था। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें दो बार एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा था। उनके हृदय में दो कृत्रिम नली (स्टेंट्स) भी लगाए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News