BCCI ने महिला खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की लिस्ट जारी की, शेफाली का नाम भी शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 09:40 PM (IST)

नई दिल्ली : बीसीसीआई के 2019-20 के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध में पुरूष खिलाड़यिों को जहां करोड़ो रूपये मिल रहे हैं वहीं महिला खिलाड़यिों को लाखों रूपये से संतोष करना पड़ेगा। महिला वर्ग में 22 खिलाड़यिों को ग्रेड मिलेगा और उनके ग्रेड की कुल राशि भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के ग्रेड से ही दो करोड़ रूपये कम है। बीसीसीआई ने 22 महिला खिलाड़यिों के लिए अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 का केंद्रीय अनुबंध जारी किया है। वहीं इस लिस्ट में शेफाली वर्मा का नाम भी शामिल है। 

महिला खिलाड़यिों को ग्रेड में कुल पांच करोड़ रूपए वितरित किए जाएंगे जबकि अकेले विराट को ग्रेड में 7 करोड़ रूपये मिलने हैं। गुरूवार को जारी इस अनुबंध के अनुसार महिला खिलाड़यिों के तीन ग्रेड ए, बी और सी रखे गये हैं जिसमें क्रमश: 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रूपये सालाना दिये जाएंगे। 50 लाख रूपए के ए ग्रेड में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है जबकि 30 लाख रूपए के बी ग्रेड में मिताली राज, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, राधा यादव, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज़ और तानिया भाटिया को रखा गया है। 

अंतिम सी ग्रेड जिसमें खिलाड़ियों को 10 लाख रूपए मिलेंगे, में वेदा कृष्णामूर्ति, पूनम राउत, अनुजा पाटिल, मानसी जोशी, डी हेमलता, अरूंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया और 15 साल की शेफाली वर्मा का नाम शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News