धोनी को अनुबंध से हटाने पर बीसीसीआई का बयान आया सामने, बताई वजह

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 04:36 PM (IST)

नई दिल्ली : बीसीसीआई (BCCI) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को बाहर करना तय था और उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने सूची को अंतिम रूप देने से पहले इसकी जानकारी दे दी थी। पूर्व कप्तान अगर इस साल टी-20 टीम में शामिल होते हैं तो उन्हें सूची में फिर जगह मिल सकती है हालांकि इसकी संभावना कम है। दो बार के विश्व कप विजेता 38 वर्षीय पूर्व कप्तान का सूची से बाहर होना चौकाने वाला नहीं है क्योंकि उन्हें करीब 6 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है ।

महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में क्यों नहीं रखा 

bcci photos

अधिकारी ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों में से एक ने धोनी से बात करके उन्हें केंद्रीय अनुबंधों के बारे में बताया था। उन्हें साफ तौर पर बताया गया कि चूंकि उन्होंने सितंबर 2019 से अब तक कोई मैच नहीं खेला है तो उन्हें सूची में नहीं रखा जा सकता। यह पूछने पर कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सीईओ राहुल जोहरी में से किसने धोनी से बात की, अधिकारी ने बताने से इनकार कर दिया।

महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापिस कैसे आ सकते है 

PunjabKesari, ms dhoni photos, dhoni images

उन्होंने कहा कि किसने बात की, इसमें पडऩे की जरूरत नहीं है। बात यह है कि उनके कद के खिलाड़ी को बताया जाना जरूरी है कि फिलहाल वह केंद्रीय अनुबंध से बाहर हैं और यह उचित तरीके से किया गया। अधिकारी ने कहा कि धोनी आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की टीम में जगह बनाते हैं तो उन्हें ‘प्रो राटा’ आधार पर अनुबंध दिया जा सकता है।

बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में आने के लिए कितने मैच खेलने जरूरी 

PunjabKesari, ms dhoni photos, dhoni images

मौजूदा नियम के तहत उसी खिलाड़ी को केंद्रीय अनुबंध दिया जा सकता है जिसने कम से कम 3 टेस्ट या 8 वनडे खेले हों। वह इतने टी20 मैच खेलते हैं तो भी सूची में शामिल हो सकते हैं। यह पूछने पर कि क्या इसके बाद अब धोनी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में तो महेंद्र सिंह धोनी खुद ही बता सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News