मशहूर पॉप स्टार बैकी जी का इस फुटबॉलर पर आया दिल

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 12:07 PM (IST)

जालन्धर : मशहूर पॉप स्टार बैकी जी ने खुलासा किया है कि वह अपने फुटबॉलर प्रेमी सेबेस्टियन लेटेट के साथ जल्द से जल्द शादी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सेबेस्टियन में वो सारी खूबियां हैं जो मैं अपने लाइफ पार्टनर में देखती थी।  बैकी और सेबेस्टियन की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी। इसके साथ से ही विभिन्न हॉलीडे डैस्टिनेशन पर उन्हें साथ देखा जाने लगा। बीते दिनों बैकी के नया गाना (बूटी) काफी चर्चा में आया था।

यूट्यूब पर अपने गानों के 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज लेने वाली बैकी को घूमना बहुत पसंद है। उनका कहना है कि सेबेस्टियन के साथ वह हर समय ट्रैवङ्क्षलग में गुजार सकती हैं। हम जब एक-साथ होते हैं तो यह पल हमारे लिए सबसे अच्छे पलों में बदल जाता है।

जेसन और केटी पैरी जैसे नामी सिंगर्स के साथ स्टेज शेयर करने वाली बैकी को 2015 में लैटिन आर्टिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेशन मिला था। उन्हें हॉलीवुड फिल्मों भी पसंद आती है। वह पहली ही बता चुकी है कि उनका सपना बड़े पर्दा पर काम करने का है। बैकी इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपलुर हैं। उनके यहां 13.7 मिलियन फॉलोअर हैैं।

Jasmeet