रैसलर सैथ रॉलिंस को डेट कर रही है बैकी लिंच, ट्विट में की पुष्टि

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 11:57 AM (IST)

नई दिल्ली : डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. की डबल महिला चैंपियन बैकी लिंच ने पुष्टि की है कि वह रैसलर सैथ रॉलिंस को डेट कर रही हैं। आयरिश मूल की बैकी जो खुद को ‘द मैन’ भी बुलाती है, ने पिछले महीने रैसलमेनिया-35 में भी जीत हासिल की थी। दरअसल बैकी ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर रैसलर एज्ज के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसपर एज की रैसलर प्रेमिका बैथ फीनिक्स ने जो कमैंट किया उसके जवाब में बैकी ने स्वीकार किया कि वह सैथ के साथ रिलेशन में है।

बैकी का असली नाम रेबिका क्विन है। उसने यूनिवर्सिटी में सबसे पहले फिलॉसफी, हिस्ट्री और पॉलटिक्स विषय चुने थे। लेकिन जल्द ही उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। कुछ समय बाद वह फिर कॉलेज लौटी और हैल्थ और एक्सरसाइज स्ट्डीज विषय पढ़ा। रैसलिंग में जाने से पहले वह बुरी राहों पर भी चली। शराब की ज्यादा मात्रा लेने के कारण वह कई बार बीमार हुई। आखिर रैसङ्क्षलग की मदद से वह इन आदतों को छोड़ पाई।

बैकी ने 2013 में डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. ज्वाइंन की थी। इस दौरान बैकी के अमरीकी मिक्सड मार्शल आर्टिस्ट ल्यूक सैंडर्स के साथ भी संबंध रहे। दोनों का जब ब्रेकअप हुआ तो ल्यूक ने एक इंटरव्यू में बाकायदा इसका लंबा-चौड़ा कारण बताया था। ल्यूक ने बैकी को झगड़ालू और जिद्दी कहा था।

Jasmeet