बैडमिंटन दुबई सुपर सीरिज : श्रीकांत किदाम्बी और पीवी सिंधु पर टिकी नजरें

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 06:57 PM (IST)

नई दिल्ली : हॉगकांग ओपन से चोट के कारण आराम लेने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार श्रीकांत किदाम्बी दुबई में होने वाले बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरिज फाइनल में टक्कर देने के लिए तैयार है। 13 से 17 दिसंबर तक होने वाली सुपर सीरिज में किदाम्बी मेंस सिंगल के बी ग्रुप में खेलेंगे। टूर्नामेंट में दस देश भाग ले रहे हैं।  इसमें भारत को चीन और जापान से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। वुमन सिंगल में हिस्सा लेने वाली पीवी सिंधु इस समय अपनी शानदार फॉर्म में चल रही हैं। इस साल वह भारत और कोरिया में दो सुपर सीरिज टाइटल्स जीत चुकी हैं। वहीं श्रीकांत इस साल चार सुपर सीरिज जीतकर अपनी टॉप फॉर्म में चल रहे हैं।

सोमवार को सुपर सीरिज का ड्रा निकाला गया। इसमें किदाम्बी बी ग्रुप में टॉप पर हैं। उनका ग्रुप सबसे टफ है। इसमें चाइना के शि युकी, डेनमार्क के विक्टर ऐक्सल्सन, ताइपे के चाउ टीएन-चेन भी हैं। वहीं वीपी सिंधु वुमन सिंगल में खेलेंगी। ड्रा दौरान वह ग्रुप ए में होंगी। यहां भी सिंधु को कड़ी टक्कर देने के लिए जापान की अकाने यमगुची, चाइना की  बिंगजियाओ और जापान की सदाक सतो मौजूद रहेंगी।

निखर रहा है भारत का प्रदर्शन : पादुकोण
बीते दिनों ही भारतीय बैडमिंटन के पूर्व सुपरस्टार प्रकाश पादुकोण ने भी कहा था कि भारत बैडमिंटन में अपने अच्छे दौर की ओर बढ़ रहा है। इंडोनेशियन कोच मुल्य हांडोयो के भारतीय टीम से जुडऩे के कारण भी भारतीय बैडमिंटन में काफी निखार आया है। हालांकि गोपी चंद का योगदान भी कम नहीं है। लेकिन अब भारतीय शटलर हांडोयो की बदौलत इंटरनेशनल मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।