बैला ट्विंस बर्थडे : जानिए इनके जीवन से जुड़ी 5 कड़वी सच्चाइयां, जानकर हैरान होंगे आप

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 07:53 PM (IST)

नई दिल्ली : डब्ल्यूडब्लयूई की सबसे चर्चित जुड़वां बहनों निकी बेला और ब्री बेला 37 साल की हो गई हैं। फाइटिंग से ज्यादा अपने ग्लैमरस लुक के लिए मशहूर बेला ट्विंस अपने रैसलिंग करियर में कई विवादों में फंसीं। जॉन सीना के साथ रिलेशनशिप हो या कई दिग्गज महिला रैसलर्स को पीछे छोड़कर हाल ऑफ फेम हासिल करना, बैला ट्विंस का खूब विरोध हुआ है। आइए बैला ट्विंस के 37वें बर्थडे पर बैला ट्विंस से जुड़ी पांच कड़वी सच्चाइयों के बारे  में आपको बताते हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

फैंस नहीं करते पसंद, निगेटिव कमैंटिंग ज्यादा

बैला ट्विंस एक रियालिटी शो में काम करती है। इसके साथ ही डब्ल्यूडब्ल्यूई के टोटल दिवास में भी काम करती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर खूब रेटिंग मिलती है लेकिन इसमें ज्यादातर निगेटिव कमेंट ही मिलते हैं। 2018 में जब निकी ने जॉन सीना का साथ छोड़ा तो यह कमैंट और भी बढ़ गए।

जॉन सीना के साथ रिलेशनशिप था फेक

जॉन सीना और निकी बेला का रिलेशनशिप 2012 से ही चल रहा था। डब्ल्यूडब्लयूई ने इसी कई तरीके से पेश किया। आखिर रैसलमेनिया 2016 में जॉन सीना ने निकी को प्रपोज कर दिया। दोनों की सगाई हुई। शादी की डेट भी करीब आई लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही दोनों अलग हो गए।  अंदरखाते फैंस इसे डब्ल्यूडब्लयूई की ही स्टोरी मानते हैं। दोनों ने कई तरह के नाटकीय घटनाक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद से रैसलिंग फैंस पहले ही निश्चित हो गए थे कि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चलेगा। 

हॉल ऑफ फेम देने का भी हुआ विरोधी

निकी और उसकी बहन ब्री बेला को डब्ल्यूडब्लयूई ने इवैंट में हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया। इसका कई रैसलर्स ने विरोध किया। दरअसल, बैला ट्विंस डब्ल्यूडब्लयूई में कभी भी कोई बैल्ट ज्यादा समय तक अपने पास नहीं रख पाई हैं। पुराने महिला रैसलर्स  ने बैला ट्विंस पर सिर्फ ग्लैमरस होने के कारण ही हॉल ऑफ फेम में होने का आरोप लगाया था। कई रैसलर्स का मानना था कि बैला ट्विंस ने डब्ल्यूडब्लयूई प्रबंधकों से नजदीकियां बढ़ाकर यह सम्मान हासिल किया था। 

गर्भवर्ती होने के लिए प्लानिंग की

निकी बेला और उनकी बहन ब्री बेला ने चार महीने पहले ही एकही दिन कुछ घंटों के अंदर बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि बैला ट्विंस इसे मात्र सहयोग ही मानती हैं लेकिन रैसलिंग फैंस मानते हैं कि दोनों बहनों ने चर्चाएं बटोरने के लिए ही एक साथ गर्भवती होने की प्लानिंग की थी। इसके लिए फैंस बैला ट्विंट द्वारा साइंस का सहारा लेने को लेकर भी आश्वस्त हैं।

मेहनत नहीं करती

बैला ट्विंस को डब्ल्यूडब्लयूई में 10 से ज्यादा साल हो गए हैं। इस दौरान दोनों ने लगभग डबल मैच ही खेले हैं। निकी इस दौरान ज्यादा सक्रिय रही है। उन्होंने कई सिंगल मैच खेले लेकिन ब्री ऐसा नहीं कर पाई। बिना सिंगल  टाइटल जीते उन्हें हाल ऑफ फेम में रखने का भी विरोध हुआ। फैंस को लगता है कि बैला ट्विंस रैसलिंग में काफी आगे जा सकती थी लेकिन उन्होंने इसके लिए मेहनत नहीं की। वह सिर्फ डब्ल्यूडब्लयूई प्रबंधकों के अनुसार अपने ग्लैमरस लुक भी ध्यान देती रहीं।

Jasmeet