IPL 2020 : काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे बेंगलुरु और पंजाब के खिलाड़ी, जानें कारण

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 08:57 PM (IST)

दुबई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस के सम्मान में गुरुवार को आईपीएल मुकाबले के दौरान मैदान पर काली पट्टी बांध कर उतरे। जोंस का गुरुवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे और आईपीएल के लिए स्टार इंडिया के शो में कमेंट्री करने भारत आए थे।

उनके अकस्मात निधन पर क्रिकेट जगत की विभिन्न हस्तियों शोक व्यक्त किया है। बेंगलुरु और पंजाब के खिलाड़ी जोंस के सम्मान में हाथ पर काली पट्टी बांध मैदान पर उतरे। जोंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 वनडे खेले थे। वह अपने समय में वनडे में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाते थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News