धोनी, कार्तिक और साहा में कौन है सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, अश्विन ने बताई अपनी पसंद

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 08:37 PM (IST)

खेल डैस्क : टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तीसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि धोनी, कार्तिक और साहा में से कौन सा विकेटकीपर उन्हें सर्वश्रेष्ठ लगता है। अश्विन ने जब टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था तब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर थे। धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विद्धिमान साहा आए। लेकिन हाल के दिनों में ऋषभ पंत भारतीय चयनकर्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं। अश्विन इन तीनों के साथ काफी मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा, वह तमिलनाडु के लिए दिनेश कार्तिक के साथ तब से खेल रहे हैं जब से उन्होंने अपनी राज्य टीम के लिए पदार्पण किया था।

दरअसल, अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक फैन ने उन्हें धोनी, कार्तिक और साहा के बीच स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ कीपर चुनने के लिए कहा। इस पर अश्विन ने कहा- धोनी, साहा और डीके। अश्विन बोले- धोनी स्टंप के पीछे शानदार हैं। उन्होंने वास्तव में कुछ कठिन स्टंपिंग को आसान बना दिया। अश्विन तमिलनाडु के ही दिनेश कार्तिक के साथ काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि अगर मुझे डीके और धोनी में से किसी एक को चुनना हो तो मैं धोनी को ही चुनूंगा। 

अश्विन ने इस दौरान विशेष रूप से 2013 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे में खेले गए पहले टेस्ट का जिक्र किया। जिसमें धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के एड कोवान को स्टंप आऊट किया था। अश्विन ने याद करते हुए कहा कि चेन्नई में एड कोवान का यह पहला दिन है, जहां वह बाहर निकलता है और स्टंप हो जाता है। गेंद टर्न नहीं हुई लेकिन बाऊंस हो गई और एमएस धोनी ने गेंद को इक_ा किया। मैंने शायद ही उसे चूकते देखा हो चाहे वह स्टंपिंग हो या रन आउट। वह स्पिन के खिलाफ सबसे असाधारण कीपरों में से एक है।

Content Writer

Jasmeet