धोनी का डायलॉग : भूतनि...के था या भ..ड़...के, धोनी फैंस/हेटर हुए आमने-सामने

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 04:15 PM (IST)

जालन्धर (जसमीत सिंह) : वनडे सीरीज में जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी जोरदार शुरुआत करते हुए पहला मैच 28 रन से जीत लिया। वहीं, सेंचुरियन में खेला गया दूसरा टी-20 कई रोचक घटनाओं से भरा रहा। एक घटना- रोहित शर्मा के पहली गेंद पर आऊट होने से जुड़ी थी। दूसरी- भारतीय स्पिनर यजुवेंद्र चहल की पिटाई होने से। लेकिन इन सबके बीच मैच की एक और घटना पर पूरे क्रिकेट वल्र्ड की नजरें टिकी हुई हैं। वह घटना है- धोनी द्वारा साथी बल्लेबाज का अपशब्द कहने की। हालांकि धोनी ने भ..के जैसे अपशब्द कहे है या हीं या फिर उन्होंने सिर्फ भूतनि...के बोला है। क्रिकेट फैंस इस पर सोशल साइट्स पर चर्चा करते दिख रहे हैं।
धोनी फैन जहां तर्क दे रहे हैं कि धोनी ने भूतनि...के बोला है तो वहीं, धोनी हेटर इस बात पर अड़े हैं कि धोनी ने गाली ही दी है।
फैंस या हेटर की प्रतिक्रिया पढऩे से पहले देखें वह वीडियो जिसके आधार पर यह सारी चर्चा शुरू हुई है। अंदाजा लगाइए धोनी ने क्या कहा होगा?

अब जानिए धोनी फैंस/हेटर की प्रतिक्रियाएं

 

 

 

 

 

 

वो तीन मौके जब धोनी ने अपना टैंपर खोया

भारतीय टीम साल 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। ब्रिसबेन में खेले गए वनडे के दौरान सुरेश रैना की गेंद पर धोनी ने माइकल हसी का स्टंम्प उड़ा दिया। फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। स्क्रीन पर आऊट अंकित हुआ तो हसी पैलेविलन की ओर मुड़ गए। लेकिन तभी मैदानी अंपायर ने उन्हें लौटने को कह दिया। कहा- थर्ड अंपायर से गलती से लाल बटन दब गया था। इससे धोनी बेहद खफा हो गए। देर तक वह अंपायरों से बहसते दिखे।

युवराज पर भी चीखते दिखाई दिए

जिस साल भारत ने विश्व कप जीता। फाइनल मैच में धोनी ने युवराज को भी अपशब्द कहे थे। दरअसल फाइनल में भारत को जब 22 गेंद पर 22 रन चाहिए थे तब धोनी के साथ युवराज बैटिंग कर रहे थे। श्रीलंकाई गेंदबाज कुलशेकरा की गेंद पर धोनी शॉट मारकर रन के लिए भागे। वह दूसरा रन भी लेना चाहते थे। लेकिन युवराज ने उन्हें मना कर दिया। इस बात पर धोनी को इतना गुस्सा आया वह युवराज पर चीखने हुए दिखाई दिए। 

मुस्तफिजुर को कोहनी मारकर गिराया

भारतीय टीम 2015 में बांगलादेश के दौरे पर गई थी। पहले वनडे में भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था। तभी धोनी मिड ऑफ की तरफ शॉट माकर रन के लिए भागे। रास्ते में बांगलादेश के बॉलर मुस्तफिजुर आ गए तो धोनी ने कोहनी मारकर उन्हें गिरा दिया।