वियतनाम के ग्रांडमास्टर ट्रान मिन्ह बने भोपाल ओपन शतरंज के विजेता

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 10:55 PM (IST)

भोपाल पिछले आठ दिनो से चल रहे मध्य भारत के सबसे बेहतरीन टूर्नामेंट भोपाल ओपन का समापन समारोह मध्य प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक श्री ऋषि शुक्ला,मध्य प्रदेश खेल एवं युवक कल्याण डायरेक्टर की गरिमामई उपस्थिति  में सम्पन्न हुए भोपाल ओपन ग्रांडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट का खिताब वियतनाम के ग्रांडमास्टर ट्रान मिन्ह नें अपने नाम कर लिया ।

उन्होने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम राउंड में स्लोवाकिया के ग्रांडमास्टर माणिक मिकुलस को पराजित करते हुए 9 अंको के साथ प्रतियोगिता में विजेता बनने का कारनामा किया । किंग इंडियन डिफेंस में हुए इस मुक़ाबले में ट्रान नें शुरुआत से ही सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए बढ़त बनाए रखी थी और खेल की 19 वी चाल में ट्रान नें बेहद शानदार अंदाज में अपने घोड़े की अच्छी चाल से अतिरिक्त प्यादा हासिल कर लिया जो बाद में उनकी जीत का आधार बना । ट्रान को 2 लाख रुपए का पुरुष्कार और चमचमाती ट्रॉफी से नवाजा गया । 

दूसरे स्थान पर भी वियतनाम के ही खिलाड़ी का कब्जा रहा और पिछले वर्ष के विजेता नुएन वान हुय ने अंतिम राउंड में भारत के उत्कल रंजन साहू से ड्रॉ खेलते हुए बेहतर टाईब्रेक के आधार 8 अंको पर रहते हुए उपविजेता के स्थान पर कब्जा जमाया । 

तीसरे स्थान पर भारतीय रेल्वे के श्यामनिखिल नें  कब्जा जमाते हुए भारत को शीर्ष तीन में कायम रखा उन्होने अंतिम राउंड में हमवतन राजेश नायक को पराजित करते हुए 8 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर तीसरा स्थान हासिल किया । 

शीर्ष 10 में चौंथे से लेकर दसवे स्थान तक क्रमशः भारत के राहुल वीएस ,विघ्नेश एनआर ,उत्कल रंजन साहू ,वियतनाम के ट्रान मिन्ह थाँग ,भारत के रत्नाकरण ,बेलारूस के अलेक्सेज़ आलेक्सन्द्रोव ,और कजाकिस्तान के मोहम्म्द खुसेनखोजोव रहे । 

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों में प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ी फीडे मास्टर अनुज श्रीवत्रि नें अंतिम मुक़ाबला हमवतन एस नितिन से ड्रॉ खेला और 13 वे स्थान पर रहे उन्हे मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुष्कार दिया गया । प्रदेश के फीडे मास्टर अनित गजवा नें अंतिम राउंड में ग्रांडमास्टर आरआर लक्ष्मण को ड्रॉ पर रोका और प्रदेश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे । वुमेन कैंडीडेट मास्टर नित्यता जैन को अंडर 15 बालिका वर्ग का प्रथम स्थान हासिल हुआ । 

फ़ाइनल रैंकिंग शीर्ष 20 खिलाड़ी 

Rk. SNo     Name Typ sex FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  K rtg+/-
1 2   GM Tran Tuan Minh     VIE 2524 VIE 9,0 0,0 65,0 70,0 62,00 8 10 12,4
2 9   IM Nguyen Van Huy     VIE 2438 VIE 8,0 0,0 67,0 72,5 56,00 6 10 12,0
3 8   IM Shyaamnikhil P     IND 2448 RLYS 8,0 0,0 64,0 68,5 53,00 6 10 8,6
4 12     Raahul V S U15   IND 2381 TN 8,0 0,0 63,5 67,5 53,00 7 20 -1,0
5 6   IM Vignesh N R     IND 2455 TN 8,0 0,0 63,0 68,0 52,25 6 10 4,2
6 18     Sahoo Utkal Ranjan     IND 2286 ODI 8,0 0,0 62,0 67,0 51,75 6 20 49,8
7 15   IM Tran Minh Thang     VIE 2342 VIE 8,0 0,0 62,0 67,0 51,00 7 10 13,3
8 13   IM Rathnakaran K.     IND 2366 RLYS 8,0 0,0 58,5 64,0 49,50 7 10 -2,7
9 1   GM Aleksandrov Aleksej     BLR 2590 BLR 8,0 0,0 57,5 62,5 48,50 8 10 -11,6
10 5   IM Khusenkhojaev Muhammad     TJK 2455 TJK 7,5 0,0 63,0 67,5 48,00 6 10 -8,2
11 4   GM Deviatkin Andrei     RUS 2464 RUS 7,5 0,0 63,0 67,5 46,50 7 10 -3,4
12 7   IM Nitin S.     IND 2450 TN 7,5 0,0 63,0 67,0 48,25 5 10 -5,8
13 10   GM Laxman R.R.     IND 2436 RLYS 7,5 0,0 62,5 66,5 46,00 6 10 -0,9
14 14   FM Anuj Shrivatri U15   IND 2357 MP 7,5 0,0 61,0 65,5 46,50 6 20 1,0
15 11   GM Manik Mikulas     SVK 2410 SVK 7,5 0,0 60,5 64,5 45,75 6 10 -9,1
16 25   FM Purushothaman Thirumalai     IND 2169 AP 7,5 0,0 60,0 65,0 45,25 7 20 3,2
17 88     Pandey Srishti   w IND 1825 MAH 7,5 0,0 59,0 64,0 45,25 7 40 129,2
18 51     Vaibhav Jayant Raut     IND 2005 MAH 7,5 0,0 58,0 63,0 45,75 6 40 93,2
19 20   FM Gajwa Ankit     IND 2253 MP 7,5 0,0 57,0 61,5 43,75 6 20 9,6
20 106     Ayush Sharma U13   IND 1778 MP 7,5 0,0 57,0 61,0 43,25 7 40 172,4

Niklesh Jain