IPL ऑक्शन में बड़ा हादसा, ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स बेहोश होकर गिरे, इंटरव्यू में कही थी ये बातें
punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 02:49 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएस की मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ी घटना हो गई। जिसके चलते ऑक्शन बीच में ही रोकनी पड़ी। खिलाडिय़ों की बोली लगा रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जैसे ही ह्यूज गिरे तुरंत मेडिलक टीम को बुलाया गया और उनकी जांच करवाई गई। अभी उनकी हेल्थ का अपडेट नहीं आया है। माना जा रहा है कि अत्याधिक थकान के कारण वह बेहोश हो गए।
एडमीड्स ने बीते दिनों ही एक बेवसाइट को दी इंटरव्यू में ऑक्शन के किस्से शेयर किए थे। उन्होंने कहा था कि 2019 में एलेक्स हेल्स और मार्टिन गुप्टिल का न बिकना उनके लिए हैरानी भरा था। एडमीड्स ने कहा कि टी-20 की अगर बात की जाए तो जेसन रॉय बढिय़ा बल्लेबाजों में एक है। मुझे लगा सभी फ्रेंचाइजी उसको हाथों हाथ लेंगी। मैंने जोर से नाम पुकारा। किसी ने भी उसके लिए आवाज नहीं दी। मैंने फिर से आवाज दी। कोई रिस्पांस नहीं था। मैं हैरान था।
इसके बाद अगला नाम मार्टिन गुप्टिल का आया। मेरी उत्सुकता बढ़ी। लगा कि इसपर बोली लगेगी। नाम पुकारा लेकिन यह क्या। किसी एक ने भी बोली नहीं लगाई। मैं जिन प्लेयरों को नाम जोर-जोर से ले रहा था उन्हें कोई खरीदने को तैयार नहीं था। ऐसे रिस्पांस से मुझे लगा कि यह बोली लंबी जाएगी।
एडमीड्स ने इस दौरान आई.पी.एल. ऑक्शन 2022 की अपनी तैयारियों पर भी बात की। उन्होंने कहा- मैंने अपने 38 सालों के दौरान कई बार दो दिवसीय नीलामियां की हैं, लेकिन इससे पहले कोई भी बोली 12 घंटे तक नहीं चली थी। इसकी ज्यादा से ज्यादा अवधि 6 घंटे रहती थी। हालांकि मुझे पता है कि ऑक्शन के दौरान ब्रेक की सुविधा है। वैसे भी मैं खुद को दिन में 6 घंटे पैरों पर खड़े रखने की कोशिश करूंगा। आपको इतने घंटे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहना होता है। मैं सत्रों को बांटकर आगे बढूंगा।