नीरज चोपड़ा के नाम दर्ज हैं यह बड़ी उपलब्धियां, जानें उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ​

punjabkesari.in Saturday, Aug 07, 2021 - 08:59 PM (IST)

टोक्यो : यह सुनने में भले ही परी कथा की तरह लगे की वजन कम करने के उद्देश्य से खेलों से जुड़ने वाला बच्चा आगे चल कर एथलेटिक्स में देश का पहला स्वर्ण पदक विजेता बन जाए लेकिन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इसे सच कर दिखाया। हरियाणा के खांद्रा गांव के एक किसान के बेटे 23 वर्षीय नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर दुनिया को स्तब्ध कर दिया और भारतीयों को जश्न में डुबा दिया। नीरज चोपड़ा की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं। 

ओलंपिक 
2021 में स्वर्ण पदक 
एशियाई खेल 
2018 में स्वर्ण पदक 
राष्ट्रमंडल खेल 
2018 में स्वर्ण पदक
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 
2017 में स्वर्ण पदक
विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 
2016 में स्वर्ण पदक
दक्षिण एशियाई खेल 
2016 में स्वर्ण पदक
एशियाई जूनियर चैंपियनशिप
2016 में रजत पदक

वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक (88.07मी - 2021) - वर्तमान विश्व जूनियर रिकॉर्ड धारक (86.48मी - 2016) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News