BiG Bash: चलते मैच में घुसा नन्हा बच्चा, एलेक्स हेल्स ने कैप पर दिया ऑटोग्राफ; देखें Video

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2020 - 06:16 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया में टी20 लीग बिग बैश के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर सभी खुश हो गए। एडिलेड के ओवल मैदान पर एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर के बीच चल रहे नॉकआउट मैच के दौरान एक बच्चा मैदान में आ गया जो अपने पसंदीदा खिलाड़ी का ऑटोग्राफ लेने आय़ा था। इसे देख सिडनी थंडर के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स उस के पास आए उससे बात की और बच्चे को कैप पर ऑटोग्राफ दिया।

 

"You did do really well" 💔 #BBL09 pic.twitter.com/gWuWdIh06d

— cricket.com.au (@cricketcomau) February 1, 2020

एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच चल रहे नॉकआउट मैच में एक बच्चा मैदान में आ गया। दरअसल वह बच्चा अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने और उससे ऑटोग्राफ लेने के लिए बीच मैच में आया था और उस बच्चे को खिलाड़ियों ने निराश नही किया। सिडनी थंडर के खिलाड़ी हेल्स दौड़ते हुए उस बच्चे के पास गए और उन्होंने उसको कैप देकर उस पर अपना ऑटोग्राफ दिया जिससे बच्चा बेहद खुश हो गया।

एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर के बीच खेले गए नॉकआउट मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी की टीम 20 ओवरों में 151 रन ही बना सकी। सिडनी की टीम की तरफ से हेल्स ने शानदार 59 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 151 रन तक पहुंचाया। 152 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड की टीम की शुरूआत सही नही रही और लगातार विकेट गिरते रहे। एडिलेड टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नही छू पाए और टीम यह मैच 8 रन से हार गई। मैच में शानदार 59 रन की पारी खेलने वाले हेल्स को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jasmeet