IPL 2026: CSK को बड़ी राहत: धोनी का फिटनेस टेस्ट, ब्रेविस की वापसी लगभग तय

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 03:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: Chennai Super Kings के लिए IPL 2026 की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और कप्तान पर सवाल उठने लगे हैं, लेकिन अब टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है।

धोनी देंगे फिटनेस टेस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक MS Dhoni अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह फिट साबित होते हैं तो Delhi Capitals के खिलाफ होने वाले अगले मैच में वह विकेटकीपर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। उनकी वापसी से टीम की रणनीति और निचले क्रम की बल्लेबाजी मजबूत होगी।

ब्रेविस की वापसी से मिडिल ऑर्डर मजबूत

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज Dewald Brevis भी चोट से उबर रहे हैं और फिलहाल ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें प्री-सीजन कैंप के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था। अगर वह अगले मैच में वापसी करते हैं तो CSK का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत हो सकता है, जो अभी कमजोर नजर आ रहा है।

कोच फ्लेमिंग ने दिया बड़ा बयान

CSK के हेड कोच Stephen Fleming ने ब्रेविस की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, 'हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच तक फिट हो जाएंगे। हमारे पास पांच दिन का समय है और हमने कोई जल्दबाजी नहीं की है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो वह वापसी के लिए तैयार होंगे।'

नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे धोनी

धोनी हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए थे। हालांकि टीम मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह फिट होने से पहले प्लेइंग इलेवन में शामिल कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। टीम चाहती है कि वह पूरी तरह फिट होकर ही मैदान पर उतरें।

CSK vs DC मुकाबला होगा अहम

Chennai Super Kings और Delhi Capitals के बीच अगला मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। CSK ने दिल्ली के खिलाफ 31 में से 19 मैच जीते हैं, लेकिन पिछले सीजन में दिल्ली ने बाजी मारी थी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News