रैना को हिरासत में लिए जाने के बाद टीम मैनजमेंट का बड़ा बयान, कहा- इसकी जानकारी नहीं थी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 05:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : सुरेश रैना ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरीं। सबसे पहले रैना ने अगस्त के महीने भारत के पूर्व कप्तान धोनी के बाद संन्यास की घोषणा कर दी। उसके बाद वह इस साल निजी कारणों की वजह से आईपीएल में भी भाग नहीं ले पाए। लेकिन रैना एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सुरेश रैना को कोरोना के दौरान नियमों की उल्लंघना करना भारी पड़ गया और उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन थोड़ी देर बाद में बेल पर उन्हें रिहा भी कर दिया गया। अब इस पर रैना के टीम प्रबंधन का बयान सामने आया है। 

रैना के टीम प्रबंधन ने कहा कि सुरेश रैना एक शूट के लिए मुंबई में थे लेकिन उसे कुछ घंटो के लिए आग बढ़ा दिया गया था। इसके बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें डिनर पर आमंत्रित कर लिया। रैना को उसके बाद दिल्ली के लिए फ्लाइट भी पकड़नी थी। उन्हें स्थानीय समय और प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं थी। 

PunjabKesari

रैना के टीम प्रबंधन ने आगे कहा कि जैसे ही रैना को इसका पता चला तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन की बात मानी और इस घटना के लिए खेद भी प्रकट किया। उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं थी। वह हमेशा ही निर्धारित नियमों और कानूनों की पालना करते हैं और आगे भी वह इसकी पालना करते रहेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार रैना जिस पार्टी में शामिल थे यह मुंबई के एयरपोर्ट के पास किसी होटल में चल रही थी। इसे मुंबई के सबसे पॉश होटलों में से गिना जाता है। मुंबई में इस समय नाईट कर्फ्यू लगा हुआ है बावजूद इसके कई बड़ी हस्तियां इस पार्टी में शामिल हुई थी। मुंबई पुलिस ने 34 लोगोें पर धारा 188 और महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News