जूनियर विश्व चैम्पियनशिप : बिपाशा को मिला रजत, संजू और भतेरी फाइनल में पहुंची

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 02:45 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत की बिपाशा को 76 किग्रा वर्ग के फाइनल में गुरूवार को हारकर रूस के उफा में चल रही जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि दो अन्य भारतीय महिला पहलवानों संजू देवी ने 62 किग्रा और भतेरी ने 65 किग्रा के फ़ाइनल में जगह बना ली। संजू और भतेरी अब शुक्रवार को फाइनल में रूसी और मोल्दोवा पहलवानों के खिलाफ उतरेंगी। 

इस बीच सीतो ने 55 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में तुर्की की पहलवान को 11-0 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया जबकि आरजू 68 किग्रा वर्ग में चोटिल होने के कारण कांस्य पदक मुकाबले में नहीं उतरीं। स्नेह शुक्रवार को 72 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगी। ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबले शुक्रवार से शुरू होंगे और पांच वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे। 

Content Writer

Sanjeev