बर्थडे स्पैशल Rey Mysterio : 619 की ऐसी 5 बातें जो आप जानकर चौक जाएंगे

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 11:56 AM (IST)

जालन्धर : डब्लयूडब्लयूई के फेम्स रैसलर रे मैस्टिरियो 46 साल के हो गए हैं। रैसलिंग जगत मेें करीब 20 साल सक्रिय रहे रे मैस्टिरियो को उनके 619 दांव के लिए जाना जाता है। छोटे कद के बावजूद उन्होंने डब्लयूडब्लयूई के कई नामी रैसलर्स को हराया। बहुत कम लोगों को पता है कि रे मैस्टिरियो  ने 619 एक रैसलर से चुराया था। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी पांच रोचक बातें-

हॉलीवुड एक्ट्रैस जैनिफर एनिस्टन के साथ रहा रिश्ता

अपने रैसलिंग करियर के दौरान रे मैस्टिरियो का नाम मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री जैनिफर एनिस्टन के साथ भी जुड़ा। दोनों एक-दूसरे को खूब पसंद करते थे।  वह कई फंक्शन में एक साथ दिखे। हालांकि रे मैस्टिरियो ने एक इंटरव्यू के दौरान इसका खंडन किया था लेकिन कई फैंस मानते हैं कि वह जैनिफर के साथ नजदीकि रिश्ता बना चुके थे।

619 मूव को रे मैस्टिरियो ने चुराया था

रे मैस्टिरियो अपने मशहूर 619 मूव को लेकर चर्चा में रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने यह मूव रैसलर टाइगर मास्क को देखकर बनाया था। टाइगर मास्क जिसे लोग सटोरू सयामा के नाम से भी जानते हैं, ऐसा मूव मारते थे। हालांकि टाइगर इसके लिए विरोधी को रस्सियों परनहीं फेंकते थे। रे मैस्टिरियो ने इसमें थोड़ा सा बदलाव किया। और उनका यह नाम दांव मशहूर हो गया।

टैटू के दीवाने हैं रे मैस्टिरियो 

रे मैस्टिरियो के शरीर पर कई तरह के टैटू है। वह टैटू के दीवाने माने जाते हैं। उनकी बाजू पर बना टैटू उन्होंने अपने परिवार को समर्पित किया  है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम भी गुदवाया है। इसके अलावा अपने दोस्त एंडी गुरैरो के नाम का टैटू भी उन्होंने बाजू पर बनवाया है। इसके अलावा उनका मैक्सिकन का टैटू भी मशहूर हैं। रे मैस्टिरियो की छाती पर धार्मिक चिन्ह क्रॉस भी बना है।

14 साल की उम्र से शुरू की रैसलिंग

रे मैस्टिरियो ने महज 14 साल की उम्र से रैसलिंग शुरू कर दी थी। उनके अंकल रे मैस्टिरियो सीनियर भी अच्छा नाम कमा चुके थे। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए रे मैस्टिरियो ने अपना नाम रे मैस्टिरियो जूनियर रखा। 

संगीत के भी दीवाने हैं रे मैस्टिरियो 

रे मैस्टिरियो रैसलिंग के साथ संगीत के भी दीवाने रहे हैं। उन्होंने मेड 1 के साथ मिलकर बायोका 619 गाना भी गाया। इसके अलावा क्रॉसिंग बॉर्डर गाने पर वह परफार्म भी कर चुके हैं। 

Jasmeet