बर्थडे स्पैशल : पृथ्वी शॉ को 11 साल की उम्र में ही मिल गई थी स्पांसरशिप, जानें रोचक बातें

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 02:05 PM (IST)

जालन्धर (जसमीत) : टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान माने जा रहे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) 20 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) दिलाने वाले पृथ्वी जब 11 साल के थे तभी उनके बीच क्रिकेट प्रतिभा को देखते हुए तब एक बड़ी कंपनी ने उन्हें स्पांसर कर दिया था। इस स्पांसरशिप के कारण पृथ्वी अपने पिता के साथ 2010 में मुंबई आ बसे। मूलत: बिहार के रहने वाले पृथ्वी ने इसके बाद मुंबई में ही अपनी क्रिकेट शिक्षा जारी रखी। आइए पृथ्वी के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें-

पृथ्वी शॉ के नाम हैं कई नेशनल रिकॉर्ड


नवंबर 2013 में पृथ्वी ने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट के दौरान 330 गेंदों में 546 रन ठोककर सबका ध्यान खींचा था। यह 2016 तक स्कूल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा जब तक इसे प्रणव धनावाडे ने जनवरी 2016 में 1009 रन बनाकर नहीं तोड़ दिया। 

पृथ्वी शॉ का अंतर्राष्ट्रीय करियर


सितंबर 2018 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होंने डैब्यू किया। डैब्यू टेस्ट में ही उन्होंने शतक बनाया। तब उनकी उम्र 18 साल और 319 दिन थी। इस कारण वह टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। पृथ्वी इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

पृथ्वी शॉ का आईपीएल में भी है जलवा


जनवरी 2018 में पृथ्वी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.2 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने पहले ही मैच में 10 गेंदों में 22 रन बनाकर अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत की। अप्रैल 2018 में पृथ्वी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया और संजू सैमसन (18 वर्ष और 169 दिन) के साथ आईपीएल अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

पृथ्वी शॉ डोपिंग के कारण रहे आठ महीने तक हुए बैन


पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई ने डैमोस्टिक सीजन के दौरान डोपिंग वायलेशन में निलंबित कर दिया था। अकेले पृथ्वी ही नहीं बल्कि इस केस में विदर्भ के क्रिकेटर अक्षण दुलारवाद और राजस्थान के प्लेयर दिव्या गजराज भी निलंबित हुए। पृथ्वी ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि उनसे गलती से ड्रग का सेवन हो गया था। पृथ्वी पर यह निलंबित तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह निलंबन 15 नवंबर तक जारी रहा।

पृथ्वी शॉऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से आए थे विवाद में


पृथ्वी पिछले साल टीम इंडिया के हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे के चलते भी विवादों में पड़ गए थे। तब रिपोर्ट आई थी कि पृथ्वी अपने लक्ष्य से भटक गए है। इस माममे में पृथ्वी के मेंटोर सचिन तेंदुलकर भी उनके साथ बैठकें करते हुए नजर आए थे। कहा गया- पृथ्वी को गंदी आदतों ने घेर लिया था। हालांकि पृथ्वी ने इन बातों को महज अफवाह बताया था।

डांस के भी शौकीन हैं पृथ्वी शॉ


पृथ्वी शॉ डांस के भी शौकीन हैं। पृथ्वी की एक वीडियो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें पॉपुलर रैप सोंग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। पृथ्वी के इस डांस क्लिप को कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देख लिया था। टीम इंडिया की जर्सी वाली टी शर्ट और ब्लैक कैप पहने पृथ्वी शानदार डांस करते हुए दिखाई देते हैं।  देखें वीडियो-

 

Jasmeet