बर्थडे स्पेशल: विराट कोहली की कहानी तस्वीरों की जुबानी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 05, 2019 - 10:02 AM (IST)

जालंधर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 31 बरस के हो गए हैं। महज 10 साल लंबे अपने करियर में कई महानतम क्रिकेटरों को पीछे छोड़ चुके विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अभी बीते दिनों ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन का रिकॉर्ड बनाया था। ऊपर से वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 3 शतक लगाकर उन्होंने बता दिया कि आखिर क्यों वह दुनिया के महान बल्लेबाजों में एक हैं। इस मौके पर पंजाब केसरी (Punjab kesari) अपने पाठकों को विराट कोहली की निजी जिंदगी, उपलब्धियां और यादों के 10-10 विशेष लम्हे से रूबरू करवा रहा है 

विराट कोहली के करियर की 10 सुंदर तस्वीरें

कोहली सबसे पहले भारत को बतौर कप्तान अंडर-19 का विश्व कप (Under-19 World Cup) दिलवाने पर चर्चा में आए थे। 

2013 में विराट कोहली को अर्जुन अवॉर्ड हासिल हुआ था। इससे पहले वह आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर बने थे।

2013 में ही कोहली ने विराट कोहली फाउंडेशन संस्था शुरू की, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।

2017 तक विराट कोहली 17 कंपनियों के लिए ब्रांड एंबेसडर बन गए थे। इनमें ऑडी, टिस्सोट, उबर, पेप्सी, फास्टट्रैक जैसे ब्रांड प्रमुख हैं।

विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 1000, 8000, 9000 और 10000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

बतौर कप्तान लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतकर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियई कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की।

विराट कोहली के नाम भारत की ओर से सबसे तेज शतक (ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 52 गेंद) लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

विराट कोहली 2010 से लेकर 2016 तक भारत की तरफ से हर साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं।

विराट कोहली अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिनकी टेस्ट, वनडे और टी20 में औसत 50 से ऊपर है।

विराट कोहली को भारत का सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विराट कोहली के बचपन की 10 तस्वीरें

2006 की इस तस्वीर में विराट कोहली भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ नजर आ रहे हैं।

कोहली अपनी सफलता का श्रेय कोच राजकुमार शर्मा को देते हैं।

कोहली ने मात्र तीन साल की उम्र में बैट पकड़ा था। तब वह पिता से बॉलिंग करवाया करते थे।

पिता प्रेम कोहली के साथ कोहली की यह फोटो उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं।

नकली बंदूक पकड़े विराट कोहली की यह फोटो भी काफी पसंद की जाती है।

कोहली की बड़ी बहन भावना और भाई विकास कोहली के साथ उनकी एक तस्वीर।

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर, 1988 को हुआ था।

कोहली का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्हें पंजाबी संगीत बेहद पसंद है।

कोहली के पिता प्रेम कोहली वकील थे। उनका निधन हो चुका है। कोहली की माता गृहिणी हैं।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी की 10 तस्वीरें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक शैम्पू के ऐड के दौरान पहली बार मिले थे। यहीं से दोनों में प्यार बढ़ा।

दोनों का रिलेशनशिप लंबा चला। आखिर पिछले साल 11 दिसंबर को उन्होंने अनुष्का के साथ इटली में फेरे लिए। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खुद ट्विटर पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर इसका ऐलान किया था।

कोहली ने ट्वीट किया- आज हम दोनों ने हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंधे रहने का वादा किया है। हम आपसे यह जानकारी साझा करते हुए सचमुच बहुत आनंदित हैं।

विराट-अनुष्का की इटली में हुई शादी में उनके परिवार और बेहद चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे।

विराट-अनुष्का ने शादी के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन और 26 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दी थी।

कोहली और अनुष्का शादी के बाद कई भारतीय क्रिकेट टीम के दौरों पर साथ रहते हैं।

2014 में एक होटल के बाहर विराट और अनुष्का को देखे जाने पर इनमें अफेयर की चर्चा पहली बार उड़ी थी।

विराट ने अनुष्का के साथ इटली के जिस रिजॉर्ट में शादी की थी, वह सेलिब्रिटीज में काफी फेमस है। 

बताया जाता है कि विराट और अनुष्का की शादी में लगभग 75-100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

विराट कोहली की जीवनी  

जन्म : 05 नवंबर, 1988
निकनेम : चीकू
माता-पिता : सरोज कोहली और प्रेमजी (वकील)
भाई-बहन : विकास और भावना (बड़ी)
पत्नी : अनुष्का शर्मा (बॉलीवुड अभिनेत्री)
टेस्ट में डेब्यू : 20 जून, 2011 बनाम वेस्टइंडीज
वनडे में डेब्यू :18 अगस्त, 2008 बनाम श्रीलंका
टी 20 में डेब्यू : 12 जून, 2010 बनाम जिम्बाम्ब्वे

Jasmeet