बर्थडे स्पैशल : भेड़-बकरी चराते थे मखाया नतिनी, टीम से जुड़े तो लगे रेप के आरोप, ऐसे छूटे

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 02:32 PM (IST)

जालन्धर : रंगभेद की नीतियों के चलते दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम कई साल बैन रही। आखिर जब नब्बे के दशक में उन्हें दोबारा खेलने का मौका मिला तो टीम में कई ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिले। 1998 में मखाया नतिनी बतौर तेज गेंदबाज टीम से जुड़े। वह ऐसे पहले अश्वेत गेंदबाज थे जिन्हें टीम में जगह मिली थी।  नतिनी के 101 टैस्ट में 390 तो 173 वनडे में 266 विकेट हैं। 

हालांकि वैस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज मैकलोम मार्शल के रूप माने जाते नतिनी के लिए यह इतना भी आसान नहीं था। एक साल बाद ही वह रेप केस में फंस गए। उनपर आरोप था कि उन्होंने क्रिकेटर ग्राऊंड में 20 साल की लड़की के साथ रेप किया। मामले ने खूब तूल पकड़ा। कुछ लोगों ने इसे मखाया को फंसाने की चाल बताया। आखिरकार नतिनी इस मामले से बरी हुए और इतिहास बनाने लगे।

सोमवार को 44 साल के हुए नतिनी को रग्बी बहुत पसंद है। वह जब स्कूल में थे तो रग्बी टीम का हिस्सा हुआ करते थे। 2010 में रिटायरमैंट के बाद उन्होंने रग्बी टीम खरीदी।

नतिनी का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चुना जाना बड़ा दिलचस्प है। वह जब 15 साल के थे तो अपने गांव में भेड़-बकरी चराने का काम करते थे। इसी दौरान उनपर बॉर्डर क्रिकेट बोर्ड के अफसर रेमंड बोई की नजर पड़ी। एक छोटे से क्रिकेट टूर्नामैंट में नतिनी ने अपने यूनीक एक्शन से सबको चौका दिया। इसके बाद जो हुआ वो इतिहास में दर्ज हो गया।

नतिनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले थे। उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट चटकाए थे। उन्होंने टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना साइन किया गया एक बल्ला भी दिया था।

नतिनी का क्रिकेट रिकॉर्ड


Jasmeet