भारत-श्रीलंका सीरीज की ट्रॉफी पर बिटकॉयन का लोगो, जानिए वजह

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 10:37 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज की आधिकारिक ट्रॉफी पर बिटकॉयन का लोगो लगा है। यह पहली पार है जब किसी क्रिकेट सीरीज को क्रिप्टो संपत्ति विनिमय स्पांसर कर रहा है। इसके कारण टी-20 सीरीज को कॉइन डी.सी.एक्स. टी-20 कप नाम दिया गया है। सीरीज में भारतीय दल की अगुवाई शिखर धवन कर रहे हैं। जबकि आई.पी.एल. के कई उभरते सितारे भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। 

कंपनी के सी.ई.ओ. और सुमित गुप्ता ने कहा कि भारत में क्रिकेट खेल नहीं बल्कि एक धर्म है। हमारा लक्ष्य उसी तरह नई ऊंचाइयों को हासिल करना है जैसे भारतीय क्रिकेट टीम ने हासिल की हैं।

श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद डिसिल्वा ने कहा कि हम तीन साल से भारतीय टीम का श्रीलंका में स्वागत करना चाहते हैं। यह टी-20 विश्व कप से पहले काफी महत्वपूर्ण सीरीज होगी। हमने पिछले साल महामारी के कारण कठिन समय देखा। इस सीरीज से जुड़े भागीदारों के कारण टीम में नई ऊर्जा आएगी।

Content Writer

Jasmeet