FIH की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय बने बीके नायक

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 10:46 PM (IST)

नई दिल्ली : विभु कल्याण नायक अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वह इस पद नियुक्त किए जाने वाले पहले भारतीय हैं। भुवनेश्वर के रहने वाले नायक क्यूबा के हवाना स्थित राष्ट्रीय खेल चिकित्सा संस्थान और स्पेन के मैड्रिड स्थित राष्ट्रीय खेल केंद्र से स्पोर्ट्स ट्रॉमैटोलॉजी एंड स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज फिजियोलॉजी में प्रशिक्षित हैं। 

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार वह दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे। नायक ने पुरूष विश्व कप 2018 में चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम किया था। वह 1995 में भारतीय सेना के सेना चिकित्सा कोर से अधिकारी के रूप में जुड़े थे और उन्होंने पुणे स्थित सेना खेल संस्थान में छह साल काम किया था।  

Sanjeev