बोर्ड ने नहीं दी मंजूरी, RCB खिलाड़ी ने IPL खेलने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 02:24 PM (IST)

कोलंबो : श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान थुशारा ने गुरुवार को मौजूदा IPL में खेलने के अपने अधिकार सुरक्षित करने के लिए कोर्ट से आदेश की मांग की। यह कदम उन्होंने तब उठाया जब देश के क्रिकेट बोर्ड ने 'फिटनेस टेस्ट में फेल होने' के कारण उन्हें 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) देने से इनकार कर दिया। 

इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ कॉन्ट्रैक्ट है, ने कोलंबो जिला कोर्ट में एक केस दायर किया है। इसमें उन्होंने कोर्ट से श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को NOC जारी करने का निर्देश देने वाले आदेश की मांग की है। इस मामले की सुनवाई 9 अप्रैल को तय की गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 2022 से अब तक अपने देश के लिए 30 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके इस खिलाड़ी ने कोर्ट में दलील दी है कि SLC के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो गया था और उनकी इसे आगे बढ़ाने की कोई इच्छा नहीं थी। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने SLC को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को खत्म करने की अपनी इच्छा के बारे में पहले ही बता दिया था। इसलिए फिटनेस टेस्ट में फेल होने का हवाला देते हुए NOC देने से इनकार करने के SLC के फैसले को कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया जाना चाहिए। SLC ने राष्ट्रीय टीम में चुने जाने के लिए फिटनेस टेस्ट को अनिवार्य कर दिया था। हालांकि थुशारा ने कहा कि उनकी फिटनेस का स्तर कभी भी कमजोर नहीं पाया गया और SLC ने उन्हें पहले भी इसी तरह के स्तर पर खेलने की अनुमति दी थी। 

RCB ने 2025 में थुशारा को 1.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। पिछले सीजन में टीम के खिताब जीतने के अभियान के दौरान उन्होंने एक मैच खेला था। उन्होंने कुल 137 T20 मैचों में 21.25 की औसत से 174 विकेट लिए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News