अंबाति रायडू के समर्थन में आई यह बॉलीवुड एक्ट्रैस, किया ट्विट

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 03:30 PM (IST)

जालन्धर : अंबाति रायडू को आगामी क्रिकेट विश्व कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम में जब से शामिल नहीं किया गया तब से उन्हें क्रिकेट ही नहीं बॉलीवुड जगत से भी खूब सपोर्ट मिल रहा है। इसी फेहरिस्त में अब एक नया नाम गौहर खान का भी जुड़ गया है। मशहूर एक्ट्रैस गौहर ने रायडू के लिए एक ट्विट करते हुए लिखा है- आप को इस स्क्वायड में शामिल होना चाहिए था अंबाति रायडू। ईमानदारी से। चमकते रहो। 

गौहर ने यह ट्विट रायडू के उसी ट्विट के जवाब में किया है जिसमें रायडू ने अपनी सिलेक्शन न होने पर बी.सी.सी.आई. अधिकारियों पर व्यंग्यात्मक तरीके से भड़ास निकाली थी। हुआ यूं कि साल भर से टीम इंडिया के फेवरेट रहे अंबाति रायडू को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरा प्रदर्शन करने के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह विजय शंकर को जगह दी गई थी। विजय की मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद ने खूब प्रशंसा की थी। जिसके बाद रायडू ने अपना विरोध जताने के लिए ट्विट किया था कि आगामी विश्व कप देखने के लिए मैंने थ्री-डी चश्मा ऑर्डर कर दिया है। रायडू के इस ट्विट पर कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया था। अब गौहर भी रायडू के समर्थन में आ गई हैं।

बता दें कि गौहर सबसे पहले बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकेट सिंह- सेल्समैन ऑफ द ईयर’ के कारण चर्चा में आई थी। इसके बाद 2013 के बिग बॉस सीजन में विजेता बनने पर वह रातों-रात सुॢखयों में आ गई। गौहर तीन बहनें हैं। इन तीनों का रियालिटी शो ‘खान सिस्टर्स’ भी मशहूर हुआ था।

Jasmeet