रवि शास्त्री को दिल दे बैठी थी ये बाॅलीवुड हीरोइन, लेकिन एक मजाक से टूटा था रिश्ता!

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 12:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: अक्सर बहुत से क्रिकेटर अपने खेल के अलावा बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अपने फेवरेट क्रिकेटर के बाद अगर किसी फैन का इनटर्स्ट रहता है तो वो क्रिकेटर्स की गर्लफैंड और उनकी खूबसूरत पत्नियों को लेकर खेल के मैदान के बाहर कौन-किसे डेट कर रहा है। इन बातों पर भी अक्सर लोगों का ध्यान रहता है। क्या आपको मालूम है टीम इंडिया के हेड कोच रिव शास्त्री भी अपने टाइम में इश्क की पिच पर क्लीन बोल्ड हुए थे। हालांकि उनका यह प्यार परवान नहीं चढ़ सका मगर फिर भी दोनों काफी चर्चा का विषय बने थे। तो चलिए आज हम आपको कोच रवि शास्त्री की लव स्टोरी के बारे में कुछ खास बातें बताते है।  


दरअसल, रवि शास्त्री के करिश्माई व्यक्तित्व के चर्चे सिर्फ महिला फैंस में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की अदाकाराओं में भी थी। उनके चाहने वालों में एक नाम था अमृता सिंह का। कहते हैं कि अभिनेत्री अमृता सिंह उन्हें दिल दे बैठी थीं। वही 80 के दशक में रवि को क्रिकेट टीम का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था, जिन पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। उनकी महिला फैन फॉलोइंग की कमी नहीं थी। वही रवि शास्त्री ग्लैमर से जुड़े रहते थे इसलिए बॉलीवुड में भी उनके कुछ कनेक्शन थे। अकसर वह बॉलीवुड पार्टीज में दिख ही जाते थे। इतना ही नहीं अपने हैंडसम लुक के कारण वह कई मैगजीन के कवर पर भी रहे।ऐसी ही एक मैगजीन के कवर पर उन्हें अमृता सिंह के साथ आना था। यही वह पहला मौका था जब दोनों एक दूसरे से मिले। 


आपको बता दें कि शास्त्री और अमृता की लव स्टोरी लंबे समय तक रही लेकिन एक दिन अमृता ने ऐसी बात कह डाली जो शात्री को पसंद नहीं आई और उन्होंने उनसे दूरी बनाना शुरु कर दी। दरअसल, अमृता जब शास्त्री को डेट कर रही थीं तो उस दौरान उन्होंने उनसे मजाक में कहा था कि उनका अफेयर जल्दी ही विनोद खन्ना से शुरू हो जाएगा। रवि से बात से अमृता सिंह ने नाराज हो गए थे और उन्होंने कहा था कि अमृता सिंह कभी भी विनोद को पा नहीं सकेंगी। भले ही इसके लिए वह कितनी ही कोशिश कर लें।


गौरतलब है कि उनके क्रिकेट करियर पर नजर डाले तो उन्होंने साल 1981 में भारत के लिए क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी 1981 को वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला। वहीं 25 नवंबर 1981 को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू  किया। रवि शास्त्री ने  भारत के लिए 80 टेस्ट मैच खेले जिनमें 3830 रन बनाए। शास्त्री के नाम टेस्ट में 11 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 रन रहा। इसके अलावा शास्त्री ने टीम इंडिया के लिए 150 वनडे मैच खेले जिनमें उन्होंने 3108 रन बनाए। वनडे में रवि शास्त्री ने 4 शतक और 18 अर्धशतक जड़े. वनडे में शास्त्री का हाईएस्ट स्कोर 109 रन रहा।

 

 

neel