बॉलीवुड मूवी ‘काई पो चे’ के किरदार ‘अली’ को मिला IPL Auction में खरीदार

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 05:53 PM (IST)

जालन्धर : 2013 में आई बॉलीवुड मूवी ‘काई पो चे’ में अली हाशमी का किरदार निभाने वाले दिग्विजय देशमुख पर आईपीएल ऑक्शन 2020 के दौरान भी बोली लगी। मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। वीरवार को कोलकाता में हुई बोली के दौरान मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने देखमुख पर एकमात्र बोली लगाई थी। 

फिल्म में निभाया था अली हाशमी का किरदार


दिग्विजय ने बॉलीवुड फिल्म काई पो चे में अली हाशमी का किरदार निभाया है जोकि क्रिकेट से ज्यादा कंचे खेलने में ज्यादा खुश रहता है। फिल्म का मुख्य किरदार सुषांत सिंह राजपूत जो किसी वजह से अपना करियर आगे नहीं बढ़ा पाता, हाशमी को ट्रेनिंग देने लगता है। फिल्म में सुषांत के साथ दिगविजय द्वारा निभाए गए किरदार अली हाशमी को भी काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े थे।

दिग्विजय देशमुख ने इसी साल किया है डैब्यू


देशमुख ने इसी साल रणजी ट्रॉफी में डैब्यू किया था। इसके अलावा नवंबर 2019 में ही वह सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेल चुके हैं। उनपर मुंबई इंडियंस ने दांव लगाया। मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल में देशमुख के अलावा प्रिंस बलवंत राय पर भी भरोसा जताया है जिसका बेस प्राइस 20 लाख था। बता दें कि मुंबई ने इस आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता द्वारा रिलीज किए गए सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को भी महज एक करोड़ के बेस प्राइस पर ही खरीद लिया था।

ऑलराऊंडर हैं दिग्विजय देशमुख 

दिग्विजय महाराष्ट्र की ओर से खेलते हैं। बीड डिस्ट्रिक के गांव अम्बाजोगई में जन्मे दिग्विजय अब तक एक फस्र्ट क्लास तो सात ट्वंटी-20 मैच खेल चुके हैं। दिग्विजय ऑलराऊंडर में हैं- फस्र्ट क्लास में जहां उनके नाम 85 रन दर्ज हैं तो वहीं 6 विकेट भी वह ले चुके हैं। वहीं, 7 ट्वंटी-20 मैचों की दो पारियों में नाम पर 19 रन तो 9 विकेट भी दर्ज हैं।

Jasmeet