'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है', मुक्केबाज बेरवाल ने पीएम मोदी को PAK खिलाड़ी से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 01:27 PM (IST)

नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 90 किलोग्राम से अधिक वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी से जुड़े 2015 के एक किस्से को साझा किया और बताया कि कैसे पाकिस्तानी मुक्केबाज को नरेंद्र नाम से नफरत हो गई। इस पर पीएम मोदी भी भी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए। 

भारतीय प्रधानमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को बातचीत के दौरान ग्लास्गो में उनके अनुभवों के बारे में सुना। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को इसका लगभग 10 मिनट का वीडियो जारी किया। इस अवसर पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा भी उपस्थित थीं।

इस दौरान पुरुषों के 90 किलोग्राम से अधिक वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने 2015 के वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में एक पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराने के बाद उससे मिली एक मजेदार प्रतिक्रिया के बारे में मोदी को बताया। उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स 2015 के दौरान मेरा पाकिस्तान के एक मुक्केबाज से मुकाबला था। मैंने उसमें जीत हासिल की लेकिन इसके बाद जब उपचार के लिए हम दोनों मेडिकल रूम में थे तो उसने मुझसे कहा, 'भाईजान, आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेन्द्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेन्द्र है। मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है।' इस पर मोदी हंस पड़े।  

वीडियो : 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News