फिटनेस इन्फ्लुएंसर Adriana Thiessen की मौत, 1 साल में घटाया था 45 किलो वजन

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2023 - 08:29 PM (IST)

खेल डैस्क : ब्राजील की 49 वर्षीय फिटनेस इन्फ्लुएंसर एड्रियाना थिसेन (Adriana Thiessen) का 'रहस्यमय बीमारी' से निधन हो गया। उन्होंने एक साल में 45 किलोग्राम से अधिक वजन कम कर चर्चा हासिल की थी। उनकी वेट लॉस जर्नी ने कई लोगों को प्रभावित किया था, जोकि अब उसके निधन की खबर सुनकर हैरान हैं। कई सवाल उठे कि आखिर उनकी मृत्यु का कारण क्या है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर थिसेन के 6,00,000 से अधिक फॉलोअर्स थे, और नियमित रूप से अपनी वजन घटाने की जर्नी साझा करती थी।

 

 


एड्रियाना थिसेन की मौत की खबर उनके चचेरे भाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा- वह लंबे समय तक मजबूत थी। वह हमेशा प्यार की तलाश में रहती थी। नफरत करने वालों ने पहले ही बहुत कुछ किया है। इसलिए इस समय मैं सभी से करुणा और सहानुभूति के लिए कहता हूं। हालांकि उन्होंने मौत के पीछे कोई कारण नहीं बताया, जिससे उनके फॉलोअर हैरान थे और कमेंट्स सेक्शन में कारण पूछ रहे थे।

 

 


बता दें कि फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने सालभर में ही 100 पाउंड (45 किलोग्राम) वजन कम किया था। जिसके बाद उन्होंने वजन कम करने की अपनी कोशिशों के बारे में इंस्टाग्राम पर टिप्स और अपडेट दिए थे। इस कारण उनकी सोशल मीडिया फैन फोलोइंग काफी बढ़ गई थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि 39 साल की उम्र में उनका वजन 220 पाउंड था। वेट लॉस की शुरूआत उन्होंने 02/18/13 से की थी। तब उनका वजन 107 किलोग्राम (236 पाउंड) था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर उनके काफी फॉलोवर्स हो गए थे।

 


एड्रियाना ड्रिकास स्टोर चलाती थीं जोकि प्लस साइज कपड़ों का लेबल माना जाता है। उनकी मौत की खबर थिसेन की कजिन ने उनके प्लस-साइज स्पोर्ट्सवियर बुटीक, ड्रिका स्टोर के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट करके दी। बताया गया कि जब उनका वजन 100 किलोग्राम से ऊपर था तब वह अवसाद से जूझ रही थी।
 

Content Writer

Jasmeet