इस महिला ने दिए थे रोनाल्डो को बचपन में फ्री बर्गर, अब संवरेगी जिंदगी

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 07:43 PM (IST)

नई दिल्ली : जुवेंट्स स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में अपने बचपन से जुड़ी कई बातें अपने फैंस से शेयर की थीं। रोनाल्डो ने कहा था कि गरीबी के दौर में एक वक्त ऐसा भी आया जब वह बर्गर खाने के लिए भीख मांगते थे। रोनाल्डो ने कहा- भूख लगने पर वह मैकडोनाल्ड रैस्टोरैंट के पीछे वाले दरवाजे पर जाते थे और उन्हें बचे हुए बर्गर देने की गुहार लगाते थे। रैस्टोरैंट में काम करती 3 महिलाएं उसकी मदद करती थी। इनमें से एक महिला का नाम एडेना था। रोनाल्डो ने इंटरव्यू के दौरान उक्त महिलाओं को ढूंढने की अपील की थी। अब ब्रिटिश मीडिया ने उनमें से एक महिला को ढूंढ निकाला है। 

British media final an women how give Cristiano Ronaldo free burger
ब्रिटिश पत्रकार पीयर्स मोर्गन ने ट्वीट किया है कि शायद हमने एडेना को तलाश लिया है। पुर्तगाली रेडियो ने भी बाकी बची दो में से एक लड़की को ढूंढ लिया है। पाउला लेका नाम की यह महिला खुद ही सामने आईं और खुद को मैक्डोनाल्ड का पूर्व कर्मी बताते हुए रोनाल्डो की कहानी की पुष्टि की। पाउला ने बताया कि काम के दौरान तब एडेना उनसे सीनियर थीं हालांकि अब वह एडेना के संपर्क में नहीं हैं।

British media final an women how give Cristiano Ronaldo free burger

पाउला ने कहा कि उस दौरान रोनाल्डो और उनके दोस्त आते थे। जब हमारे पास बर्गर बच जाते थे तो मैनेजर की अनुमति से हम वो बर्गर उन लोगों को दे देते थे। रोनाल्डो उन सभी लोगों में से सबसे शर्मीले थे। ऐसा लगभग हर रात को होता था।

British media final an women how give Cristiano Ronaldo free burger

बता दें कि इंटरव्यू के दौरान रोनाल्डो ने इन तीनों महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा था कि वह काफी समय से इन महिलाओं को ढूंढ रहे थे। उनकी यह तलाश पुर्तगाल में लंबे समय तक जारी रही। रोनाल्डो ने कहा था कि अगर कोई उन्हें यह महिलाएं ढूंढकर ला दें तो वह उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। रोनाल्डो ने कहा कि इन महिलाओं ने तब मेरी मदद की थी जब मैं संघर्ष के दिनों में था। मैं बस उनके साथ डिनर कर उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News