अमरीकी गोल्फर ब्रूक्स की गर्लफ्रैंड जीना ऑनलाइन सर्वे में सबसे HOT

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 02:16 PM (IST)

जालन्धर : बीते दिनों एक अमरीकी कंपनी ने दुनिया भर के गोल्फरों की गर्लफ्रैंड पर सर्वे करवाया था। इसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि किस गोल्फर की गर्लफ्रैंड ज्यादा हॉट है। सर्वे में अमरीकी गोल्फर ब्रूक्स कोपेका की गर्लफ्रैंड जीना सिम्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय पाई गई है।


जीना के सोशल मीडिया पर करीब सवा लाख फॉलोअर हैं, इसके अलावा गूगल पर भी उनके नाम की 51 लाख से ज्यादा बार सर्च हुई है। 











जीना को सबसे पहले गोल्फर ब्रूक्स कोपेका के साथ 2017 के यूएस ओपन टूर्नामैंट के दौरान देखा गया था। जीना ने अपनी खूबसूरती और अदाओं से हर किसी का ध्यान खींचा था। 











ब्रूक्स के टूर्नामैंट जीतने पर फॉक्स स्पोटर््स के कामेंटेटर जो बक ने जब ब्रूक्स ने उनकी गर्लफ्रैंड का परिचय मांगा था तो वह बोले थे- यह जीना है, दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की।

बता दें कि जीना मॉडल के साथ जानी-मानी अभिनेत्री भी हैं। 2007 में मिस जॉॢजया टीन यू.एस.ए. चुने जाने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख कर लिया था। 2012 में उनकी सबसे चॢचत मूवी ‘अटैक ऑफ द 50 फुट चीयरलीडर’ आई थी।





इसके अलावा वह एनजीओ ‘पीजैंट ऑफ होप’ भी चलाती हैं जोकि कैंसर से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों को मदद मुहैया करवाती है। 
 

Punjab Kesari