RR vs RCB : बटलर ने बिना चौका मारे खेल दी टी20 की सबसे बड़ी पारी, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 10:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। बटलर ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन की पारी खेली। इस पारी की खास बात यह रही कि बटलर ने एक भी चौका नहीं लगाया। बिना चौका लगाए टी20 क्रिकेट में यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ी पारी है। 

एक टी20 पारी में बिना चौका लगाए सर्वाधिक रन

70: जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी (2022)
65: चिगुंबुरा रॉक्स बनाम टस्कर्स (2010)
63: डब्ल्यूजी जैक सरे बनाम केंट (2019)
62: नीतीश राणा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब (2017)

बेंगलुरु खिलाफ अपनी पारी के दौरान बटलर ने 6 छक्के लगाए। इसी के साथ बटलर ने आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले 11वें विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने 357 लगाए हैं।

अपनी अर्धशतकीय पारी के बाद बटलर ने कहा कि यह विकेट थोड़ा नर्म हो गया है। हमें देखना होगा कि क्या यह ओस के साथ बदलता है। हम निश्चित रूप से खेल में हैं, लेकिन बहुत कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मैं अब भी अपने गेंदबाजों को इसका बचाव करने के लिए समर्थन दूंगा।
 

Content Writer

Raj chaurasiya