BYE BYE 2019 : क्रिकेट की टॉप 5 कंट्रोवर्सी : कॉफी, चश्मा, चाय

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 12:08 PM (IST)

जालन्धर : 2019 में क्रिकेट जगत में कॉफी, चश्मा, चाय को लेकर खूब कंट्रोवर्सी हुई। सबसे पहले अंबाती रायडू का थ्री-डी चश्मा ट्वीट विवादों में आया उसके बाद हाॢदक पांड्या महिलाओं पर कमैंट को लेकर फंसे। साल के अंत में अनुष्का शर्मा का भी गुस्सा फुट पड़ा। पढ़ें साल 2019 की टॉप-5 कंट्रोवर्सी के बारे में-

3-डी चश्मा 

क्रिकेट विश्व कप टीम में अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर को जगह मिली। चयनकत्र्ता ने कहा- विजय थ्री डायमैंशन (बल्लेबाज, गेंदबाजी, फील्डिंग) में पारंगत हैं। अंबाती इससे खफा हुए। उन्होंने ट्वीट किया- मैंने वल्र्ड कप देखने के लिए 3-डी चश्मा ऑर्डर किया है। विरोध हुआ तो वह रिजर्व लिस्ट में आ गए लेकिन टीम में जगह नहीं मिली। संन्यास लिया।

भारत बनाम पाक मैच 

पुलवामा अटैक के चलते सोशल मीडिया पर विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच न करवाने पर खूब बहस हुई। कई टी.वी. डिबेट हुईं। लेकिन आखिरकार यह मैच हुआ और टीम इंडिया इसे जीतने में फिर से सफल रही।

अनुष्का की चाय

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का पर पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर के एक बयान ने खलबली मचा दी। उन्होंने कहा- विश्व कप में टीम इंडिया के सिलैक्टर अनुभवहीन थे। पैवेलियन में एक सिलैक्टर विराट (भारतीय कप्तान) की पत्नी को चाय सर्व कर रहा था। फारुख की इस टिप्पणी पर अनुष्का गुस्सा हो गईं। उन्होंने लंबा-चौड़ा ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा- यदि आप (फारुख इंजीनियर) चयन समिति और उनकी योग्यता पर टिप्पणी करना चाहते हैं, तो कृपया अपनी राय के अनुसार ऐसा करें लेकिन अपने दावे को पुष्ट करने के लिए या अपना मत रखने के लिए मेरा नाम इसमें न खींचें। मामला बढ़ता देख फारुख ने भी माफी मांग ली। पत्नी अनुष्का पर कमैंट से विराट कोहली भी खफा थे।

कॉफी हुई कड़वी

करण जौहर के रियलिटी शो में हाॢदक पांड्या द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी की खूब निंदा हुई। हाॢदक के साथ के.एल. राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दोनों ने माफी मांगी।

मैदान में धोनी

आई.पी.एल. में चेन्नई और राजस्थान के मैच में मैदानी अंपायर ने एक ऊपर उठती गेंद को ‘नो बॉल’ करार दिया लेकिन इसके फौरन बाद इसे कैंसिल कर दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इससे इतना खफा हुए कि मैदान पर घुसकर अंपायरों से बहस की। खराब अंपायरिंग की जमकर निंदा हुई।

Jasmeet