IPL 2026: कप्तान अक्षर पटेल के फैसले पर सवाल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने की कड़ी आलोचना
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 11:31 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान Axar Patel के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Aaron Finch ने पार्ट-टाइम गेंदबाज Nitish Rana को पूरे 4 ओवर देने के फैसले को गलत बताया। राणा ने अपने 4 ओवर में 55 रन लुटाए, जो टीम के लिए महंगा साबित हुआ।
अक्षर और कुलदीप ने डाले सिर्फ 2-2 ओवर
इस मैच में हैरानी की बात यह रही कि टीम के मुख्य स्पिनर Kuldeep Yadav और अक्षर पटेल ने सिर्फ 2-2 ओवर ही गेंदबाजी की। फिंच का मानना है कि जब टीम में दो अनुभवी स्पिनर मौजूद हों, तो पार्ट-टाइमर पर इतना भरोसा करना समझ से परे है। फिंच ने कहा, 'हम सब हैरान थे कि टीम के मुख्य स्पिनर सिर्फ चार ओवर डालते हैं और पार्ट-टाइमर को पूरा कोटा दिया जाता है।'
अभिषेक शर्मा ने उठाया फायदा
सनराइजर्स के बल्लेबाज Abhishek Sharma ने इस फैसले का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने नितीश राणा के ओवरों में जमकर रन बटोरे और नाबाद 135 रन की तूफानी पारी खेली। SRH ने इसी दम पर 242/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मैच-अप रणनीति पर उठे सवाल
अक्षर ने पावरप्ले में राणा को गेंदबाजी दी ताकि अभिषेक शर्मा को रोका जा सके, लेकिन यह रणनीति उलटी पड़ गई। फिंच के मुताबिक, अक्षर ने मैच-अप के चक्कर में अपनी और कुलदीप की क्षमता पर भरोसा नहीं दिखाया, जो टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
‘आप खुद जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं’
फिंच ने अक्षर पटेल के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'आप टीम के कप्तान और मुख्य गेंदबाज हैं, लेकिन आप खुद जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं दिखे। यह आपके एटीट्यूड को दर्शाता है।' उन्होंने यह भी कहा कि खराब गेंदबाजी स्वीकार्य है, लेकिन जिम्मेदारी से बचना सही नहीं है।
PBKS के खिलाफ फिर आएगी चुनौती
दिल्ली कैपिटल्स को अगला मुकाबला Punjab Kings के खिलाफ खेलना है, जहां टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है। ऐसे में देखना होगा कि अक्षर पटेल इस बार अपनी रणनीति में बदलाव करते हैं या नहीं, खासकर Shreyas Iyer जैसे स्पिन के अच्छे खिलाड़ी के खिलाफ।

