अनुष्का की बचपन की तस्वीर देख कप्तान कोहली फिर हुए रोमांटिक, दी यह प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 04:33 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को सबसे रोमांटिक जोडिय़ों में से एक माना जाता है। बीते दिनों जब नई दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में विराट कोहली के नाम पर एक स्टैंड का नामकरण हुआ तो तब भी अनुष्का विराट का हाथ चूमते नजर आई थीं। अब एक बार फिर से दोनों के बीच प्यार की झलक एक बार फिर से देखने को मिली है। दरअसल अनुष्का ने अपने बचपन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर विराट कोहली अपने फैंस का फिर से दिल जीत ले गए। 

अनुष्का शर्मा की फोटो पर विराट कोहली का कमेंट

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तीन फोटोज डाली थीं। साथ ही कैप्शन दिया था- लिटिल मी। इन तस्वीरों पर विराट ने कमेंट करते हुए तीन हर्ट इमोजी बनाए। जिसे पल भर में ही लाखों फैंस ने लाइक कर दिया। देखें पोस्ट-

Anushka Sharma Childhood Photos

बता दें कि भारतीय कप्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगी। धर्मशाला की तेज पिच पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड इतना अच्छा नहीं रहा है। ऊपर से टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) भी नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि अपने मुख्य गेंदबाजों की गैरहाजिरी में विराट अपने गेंदबाजों से कैसे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।

Jasmeet