विराट कोहली को भी महसूस हो रही महेंद्र सिंह धोनी की कमी, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 07:07 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कमी महसूस कर रहे हैं। इसका प्रमाण विराट कोहली द्वारा शेयर की गई एक फोटो से मिलता है। विराट कोहली ने हाल ही में इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, जुर्म में भागीदार, जुर्मः बाउंड्री पर खड़े फील्डरों से दो रन चुराना। 

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की फोटो 

 

इस पोस्ट में विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उनकी ये बात किसी अन्य खिलाड़ी नहीं बल्कि धोनी की तरफ सी इशारा करती है। कोहली ने जिस फोटो को शेयर किया है उसमें महेंद्र सिंह धोनी का चहरा दिखाई नहीं दे रहा। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मैदान में धोनी-कोहली की रनिंग दूसरों के मुकाबले तेज थी। कई बार ये दोनों खिलाड़ी एक की जगह दो रन बटौर लेते थे। 

महेंद्र सिंह धोनी कब वापसी करेंगे 

गौर हो कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के सेमीफाइनल में हार के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और भारतीय टीम के साथ किसी भी सीरीज में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अगले साल वापसी करेंगे और यही कारण है कि वह स्टेडियम में प्रैक्टिस करते भी दिखाई दिए थे। 

Sanjeev