तेपे सिगमन इंटरनेशनल : कार्लसन करेंगे क्लासिकल शतरंज में वापसी
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 11:17 PM (IST)
माल्मो , स्वीडन (निकलेश जैन) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैगनस कार्लसन करीब 10 महीने के बाद क्लासिकल शतरंज खेलते हुए नज़र आने वाले है , 31वें तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज में आठ खिलाड़ियों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर 7 राउंड खेले जाएँगे, कार्लसन के अलावा प्रतियोगिता में भारत से अर्जुन एरिगैसी भी खेलते हुए नज़र आयेंगे, अर्जुन टाटा स्टील मास्टर्स में अपने ख़राब प्रदर्शन के बाद किसी बड़े मुक़ाबले में नज़र आयेंगे । अन्य खिलाड़ियों में उज़्बेकिस्तान से विश्व नम्बर चार अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक, नीदरलैंड के यॉर्डन फारेस्ट, टर्की के यागिज ख़ान, यूएसए के एंडी वुडवर्ड, स्वीडन के नील्स ग्रैंडेलियस और चीन की जु जिनेर प्रतिभागिता करेंगे । प्रतियोगिता 1 से 7 मैं के दौरान खेली जाएगी । पहली 40 चालों के लिए खिलाड़ियों को 90 मिनट मिलेंगे उसके बाद उन्हें 30 मिनट दिए जाएँगे .
देखना होगा कि भारत के अर्जुन एरिगैसी जो एक समय दुनिया के नंबर 3 खिलाड़ी बन गए थे इस प्रतियोगिता में कैसा प्रदर्शन करते हुए खासतौर पर कार्लसन और अब्दुसत्तोरोव के ख़िलाफ़ उनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी.

