SI के कवर पेज पर आई टैनिस स्टार कैरोलिन वोज्रियाकी

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 03:12 PM (IST)

जालन्धर : टैनिस के साथ मॉडलिंग जगत में खासा नाम बना चुकी कैरोलिन वोज्रियाकी एक बार फिर से अपने फैंस को सरप्राइज दे रही है। दरअसल प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स मैगजीन स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड (एस.आई.) के कवर पेज पर एक फिर बार फिर से डैनमार्क की यह स्टार प्लेयर जगह बनाने में सफल हो गई हैं। कैरोलिन ने सफेद बिकिनी में फोटोशूट करवाया है जोकि बेहद पसंद किया जा रहा है। 

इससे पहले मशहूर मॉडल केट ऑप्टन एस.आई. का फेवरेट चेहरा थी। लेकिन अब लैटेस्ट कवर पर कैरोलिन का चयन होने से साफ है कि यह प्रतिष्ठित मैगजीन कैरोलिन को लेकर कितनी सजग हो गई है।

कैरोलिन ने बीते साल ही एन.बी.ए. स्टार डेविड ली से सगाई की। इससे पहले साल 2001 से 2014 तक उन्होंने गोल्फर रोरी मैक्लोरी को डेट किया। कैरोलिन की रोरी से सगाई भी हो गई थी लेकिन उनका रिश्ता मात्र इसलिए टूट गया था क्योंकि रोरी शादी के लिए तैयार नहीं था।

\

रोरी का कहना था कि शादी का इनविटेशन कार्ड देखकर उन्हें अहसास हुआ कि वह अभी शादी जैसी जिम्मेदारी को निभाने के काबिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कैरोलिन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपनी राह अलग कर ली।

बता दें कि कैरोलिन टैनिस के साथ-साथ मॉडङ्क्षलग जगत में भी नाम कमा रही है। कैरोलिन ने एक बार कहा था कि मॉडलिंग का शौक उन्हें बचपन से था। वह अगर टैनिस प्लेयर न बनती तो यकीनन मॉडल होती। कैरोलिन बाबोलैट, रोलेक्स, एडिडास, यू.एस.ए.एन.ए., मुंडीफार्मा आदि कंपनियों के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।

Jasmeet