जिमनास्टिक भाई-बहन के मुरीद हुए केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू, शेयर की VIDEO

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 02:58 PM (IST)

नई दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने दो बच्चों की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में स्कूल की वर्दी में दिख रहे 2 छात्र जिमनास्टिक गेम की प्रैक्टिस करते दिखते हैं। खेल मंत्री रिजिजू ने आईएएस अफसर एमवी राव के एक ट्विट को शेयर करते हुए लिखा है कि यह बच्चे टैलेंटिड हैं। अगर उन्हें कोई मेरे पास लाता है तो उन्हें एक जिम्नास्टिक अकादमी से जोड़ा जाएगा।
क्या है वीडियो में
वीडियो 2 स्कूली बच्चों की है- एक लड़का और एक लड़की। जो देखने में संभवत: भाई-बहन ही लग रहे हैं। दोनों स्कूल बैग टांगे हुए सड़क पर करतब दिखाते दिखते हैं। वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले लड़का एक बड़ा जंप मारता दिखता है उसके लड़की डबल जंप लगाती हुई दिखती है। उक्त वीडियो को अपलोड होने के बाद से ही हजारों लाइक मिल गए थे। देखें वीडियो-

रामेश्वर गुर्जर को भी ऐसे ही चुना था खेल मंत्री ने 
इससे पहले सोशल मीडिया पर रामेश्वर गुर्जर नामक एक दौड़ाक की वीडियो वायरल हुई थी जिसमें गुर्जर सड़क पर नंगे पांव 100 मीटर दौड़ लगाते हुए दिखता है। वीडियो में दावा किया गया था कि गुर्जर ने यह करीब 10 सैकेंड में जीती है। केंद्रीय मंत्री ने वीडियो देखकर गुर्जर को अकादमी बुलवा लिया था। हालांकि टीटी स्टेडियम में आयोजित ट्रायल रेस के दौरान गुर्जर प्रभावित नहीं कर पाए थे। लेकिन बावजूद इसके रिजिजू ने गुर्जर को प्रशिक्षण जारी रखने की बात कही। मंत्री रिजिजू ने एक ट्विट कर कहा- भले ही गुर्जर उम्मीद मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। लेकिन ऐसा कई बार हो जाता है। हम गुर्जर को लगातार ट्रेनिंग देेंगे ताकि वह भविष्य में अच्छा एथलीट बने।

Jasmeet