चहल और धनश्री के घर लौटीं खुशियां, फैंस के साथ शेयर की ''गुड न्यूज''

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 11:29 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ ही उन्होंने अपने फैंस के साथ एक और अच्छी खबर साझा की है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से चहल के माता-पिता कोरोना से लड़ रहे थे और अब वह ठीक हो चुके हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए क्रिकेटर ने लोगों को प्रार्थना करने और सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया है। 

चहल ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार (पत्नी धनश्री और माता-पिता) के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, आप सभी का प्रार्थना करने और समर्थन के लिए शुक्रिया। जिस तरह की मदद हमें दोस्तों, परिवार और आप सभी के संदेशों से मिली, उसके शुक्रगुजार हैं। माता-पिता स्वस्थ हैं और हम सभी से सुरक्षित रहने की कामना करते हैं। 

गौर हो कि चहल इस समय अपने घर गुरुग्राम में हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। चहल की पत्नी धनश्री ने कुछ दिनों पहले जानकारी दी थी कि उनकी सास और ससुर कोरोना से लड़ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके ससुर यानि चहल के पिता अस्पताल में हैं जबकि सास का घर पर ही इलाज चल रहा है। इसी के साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि कोरोना की वजह से उनका परिवार भी काफी मुश्किल समय के गुजरा है उन्होंने भी अपने एक करीबी को खोया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News