चहल-धनश्री ने 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर डांस कर स्टेज पर लगाई आग, देखें वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 03:48 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा फेमस कपल्स में से एक हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ये दोनों  अकसर प्रशंसकों के साथ विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में धनश्री ने 90 के दशक के कुछ मशहूर गानों का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह और चहल डांस करते हुए नजर आए। 

शादी के 6 महीने बीत जाने के बाद धनश्री ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें क्रिकेटर चहल और उनकी पत्नी को लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर थिरकते दिखा जा सकता है। वीडियो में ये जोड़ी 'चुरा के दिल मेरा', 'सातो जन्म तुझको पाते' और 'तुमसे मिले दिल का' जैसे गीतों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो चहल-धनश्री की शादी का है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dhanashree Verma Chahal (@dhanashree9)

डांसर और कोरियोग्राफर जहां काफी अच्छे से डांस स्टेप्ल फॉलो करती नजर आई वहीं स्पिनर ने भी सुनिश्चित किया कि वह पीछे न रहें। धनश्री ने वीडियो इंस्टाग्राम पर वीडियो का छोटा सा हिस्सा शेयर करते हुए लिखा, मार्ग प्रशस्त करते हुए, युजवेंद्र चहल आपने वास्तव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, निश्चित रूप से आपके प्रयासों को देख सकता है। इसी के साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी का भी प्रयोग किया। 

फुल वीडियो 

गौर हो कि चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर, 2020 को शादी की थी। चहल जुलाई में श्रीलंका दौरे के दौरान भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। 

Content Writer

Sanjeev