चहल की प्रेमिका धनश्री ने अखियां से गोली मारे पर दी धांसू परफॉर्मेंस, फैंस बोले- मार डाला रे

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 01:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने इंटरनेट स्टारा धनश्री से कुछ दिन पहले सगाई की थी। जिसके बाद दोनों कपल्स आए दिन अपनी फोटो और वीडियो से फैंस का मनोरंजन करने में लगे रहते है। ऐसे में चहल की प्रेमिका की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जहां वह बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने के ऊपर जमकर थिरक रही है।

View this post on Instagram

Ankhiyon se goli maare Check full video on my YouTube channel ❤️ #reels

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9) on

दरअसल, धन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अखियां से गोली मारे...मेरे YouTube चैनल पर पूरा वीडियो देखें.... बता दें, धनश्री ने अपने पोस्ट में एक नया वीडियो फैंस के बीच शेयर किया है। जहां वह खूबसूरत अंदाज में डांस करती दिख रही है। वही धनश्री ने बालीवुड के मशहूर अखियां से गोली मारे गाने पर जमकर थिरक रही है। जिसके बाद फैंस ने उनकी इस पोस्ट के ऊपर कमेंट्स किए।


गौर हो कि धनश्री और चहल रोके के बाद से ही काफी लाइमलाइट में हैं। दोनों ने रविवार 9 अगस्त को सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर रोके की जानकारी साझा की थी। हालांकि अभी दोनों की शादी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। धनश्री डाॅक्टर, कोरयोग्राफर और यूटयूबर हैं और मुंबई में अपनी डांस अकादमी भी चलती हैं। 

 

neel