गैरी संधू के मशहूर गाने पर चहल की मंगेतर ने लगाए ठुमके, फैंस बोले- क्या डांस करती हो यार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 12:05 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसके बाद वह फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर गैरी संधू के गाने हौली हौली गाने पर डांस किया। उनके इस डांस को देखेन के बाद लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। 

धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर हौली हौली गाने पर किए गए डांस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो शेयर करते हुए धनश्री ने लिखा, चलो कुछ नीयोन ऊर्जा यहां छोड़ते हैं। उनके इस वीडियो को 1.84 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं कई लोग इस पर कमेंट भी कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या डांस करती हो यार आप। एक यूजर ने धनश्री से डांस सीखने की इच्छा जाहिर करते हुए उनकी डांस अकादमी का पता भी पूछा। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, सुपर मैडम जी। 

 

View this post on Instagram

Let’s throw some neon energy here ⚡️#haulihauli #reels @ajaydevgn @rakulpreet

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9) on

गौर हो कि चहल और धनश्री ने पिछले महीने रोका किया था और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। धनश्री एक डाॅक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। इसी के साथ ही वह यूट्यूबर भी हैं और मुंबई स्थित एक डांस अकादमी भी चलाती हैं। 

 

Sanjeev