मैदान पर गिरते ही ट्रोल हो गए चहल, लोगों ने किया नेमार को याद
punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 12:20 PM (IST)
नई दिल्लीः ट्रेंट ब्रिज में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे के दौरान एक ऐसा वाक्या देखने को मिला, जिससे एक भारतीय खिलाड़ी ट्रोल हो गया। दरअसल, मैच के दौरान स्पिनर युजवेंद्र चहल गिर गए और फिर उसके बाद वह अपने मुंह के बल मैदान पर लेट गए। तब उनका हाथ घुटनों पर था और चेहरे पर स्माइल। बिल्कुल ऐसा ही दृश्य हमें फीफा विश्वकप 2018 में देखने को मिला, जब ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार मैदान पर गिरे थे। इसके बाद लोग ट्विटर पर चहल को ट्रोल करना शुरू हो गए। यूजर्स ने लिखा, भाई ये क्रिकेट है। तो एक ने लिखा, नेमार आॅफ क्रिकेट। इतना ही नहीं आॅस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने दोनों की इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी डाल दी।
#Neymar #NeymarChallenge by @yuzi_chahal. Good one @Gmaxi_32. 😀 pic.twitter.com/2slgqFf8oH
— Prabhu 🏏 (@Cricprabhu) July 12, 2018
#ENGvIND@Gmaxi_32 trolls @yuzi_chahal 😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂#NeymarRolling pic.twitter.com/XtZ7L81hXt
— Birthday Girl 🎂 (@The_Priyanka__) July 13, 2018
Is Neymar = Yuzi Chahal ?? #ENGVIND #ENGvIND
— Cricket Engineer (@CricketEngineer) July 12, 2018
Brilliant! Indian cricketer Yuzvendra Chahal just got hit on the knee and rolled around on the Trent Bridge turf as if he'd been felled by a sniper - or, in fact, was Neymar! Top class piss-taking! @SkyCricket #ENGvIND pic.twitter.com/1rk7BGoreJ
— Jon Teckman #FBPE (@Jontwothreefour) July 12, 2018
इंग्लैंड के पहले मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जोस बटलर और बेन स्टोक्स की हाफ सेंचुरी से 268 रन बनाए। इनके अलावा जेसन राॅय और जॉनी बेयरस्टो ने 38-38 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इनके अलावा युजवेंद्र चहल ने एक और उमेश यादव ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को रोहित और कोहली की मदद से 40.1 ओवरों में हासिल कर लिया।