चार्ल्स स्क्वैब चैलेंज : लाहिड़ी संयुक्त 37वें स्थान पर खिसके

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 06:50 PM (IST)

फोर्ट वर्थ (अमेरिका) : भारत के अनिर्बान लाहिड़ी तीसरे दौर में दो ओवर 72 के स्कोर के साथ यहां चार्ल्स स्क्वैब चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 37वें स्थान पर खिसक गए। लाहिड़ी का कुल स्कोर एक ओवर 211 है। तीसरे दौर में उन्होंने एक बर्डी की लेकिन तीन बोगी कर गए। 

केविन ना ने एक अंडर 69 के स्कोर से कुल नौ अंडर के स्कोर के साथ बढ़त बना रखी है। केविन से एक शाट पीछे स्थानीय दावेदार जोर्डन स्पीथ और जिम फुरिक, सीटी पैन और टोनी फिनाऊ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

Sanjeev